DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दरभंगा में एम्स की स्वीकृति मिलने से लोगों में ख़ुशी

September 18, 2020
Dbg

15.09.2020 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में दरभंगा एम्स की स्वीकृति मिल गयी हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी जी की नेतृत्व वाली सरकार ने 2015-16 के केंद्रीय बजट बिहार में दूसरे एम्स के निर्माण की घोषणा की थी तथा दूसरे एम्स के निर्माण की स्वीकृति मिथिला के केंद्र दरभंगा में दी गई, जिस पर आज कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी। सांसद ने कहा कि मिथिला के केंद्र दरभंगा में बनने वाला एम्स समस्त मिथिलावासियों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि अपने विधायक काल से ही दरभंगा में एम्स के निर्माण हेतु प्रयासरत रहा हूं और हर एक मंच से दरभंगा में एम्स निर्माण हेतु आवाज उठाया है तथा दरभंगा की जनता के आशीर्वाद से सांसद बनने के बाद प्रथम बार लोकसभा में बोलते हुए दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए प्रश्न किया, जिसका विभागीय मंत्री द्वारा सकारत्मक जवाब दिया गया।

सांसद ने कहा की वो लोकसभा में प्रश्न के उपरांत लगातार सभी स्तरों पर इसके निर्माण में आ रहे बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयासरत रहे। इसी क्रम बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मिलकर डीएमसीएच में 200 एकड़ जमीन देने के लिए आग्रह किया और माननीय मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृति दी। वहीं जमीन की उपलब्धता एवं जमीन से जुड़े तकनीकी खामियों को दूर करने हेतु केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे जी ने स्वयं आकर स्थल का निरीक्षण करने का आग्रह किया और मंत्री जी ने स्वयं डीएमसीएच परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कहा कि मिथिला के केंद्र दरभंगा में 1264 करोड़ की लागत से 750 बेड वाला एम्स बनेगा। आजादी के बाद मिथिला व उत्तर बिहार के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात है, जो मोदी जी ने दिया है।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि मिथिला के केंद्र दरभंगा में एम्स का निर्माण होना एक नए अध्याय आरंभ है जिसका लाभ पीढ़ी दर पीढ़ी मिथिला क्षेत्र के लोगों को मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स, दरभंगा सहित समस्त मिथिला के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा जिससे निकट भविष्य में मिथिला क्षेत्र क्रांतिकारी परिवर्तन दिखेगा और विकास की रफ्तार तेज होगी तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। श्री ठाकुर ने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि परम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने दरभंगा एम्स निर्माण हेतु स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स निर्माण हो जाने से दरभंगा सहित उत्तर बिहार के 22 जिले, पड़ोसी देश नेपाल के 14 जिले एवं पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिले के लोग लाभान्वित होंगे।

जीविका दीदीयों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया

September 18, 2020
Dbg

15.09.2020 (दरभंगा) : अगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदान करने हेतु ग्रामीण स्तर पर जीविका दीदीयों द्वारा व्यापक पैमाने पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। कई जीविका समूहों द्वारा मतदान के लिए शपथ ग्रहण का आयोजन तथा कई समूहों द्वारा मेंहदी रचाव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सूरज जीविका महिला ग्राम संगठन, हरियठ, समेकित बाल विकास परियोजना, हायाघाट, आदर्श ग्राम संगठन भलपट्टी, बागमती ग्राम संगठन मब्बी, कविता ग्राम संगठन सिंहवाड़ा, रोशनी जीविका ग्राम संगठन ब्रहमपुर पूर्वी, जाले, हाजिअली जीविका अमेठी बेनीपुर एवं बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत तरौनी पंचायत जीविका दीदियों द्वारा चुनाव में मतदान करने हेतु शपथ लिया गया। इसी प्रकार सम्पूर्ण जिला में स्वीप अभियान के अंतर्गत जीविका दीदीयों द्वारा ग्रामीण स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

"हिंदी दिवस"

September 18, 2020
14.09.2020 (दरभंगा) : "हिंदी दिवस" के अवसर पर आयुक्त श्री मयंक बरबड़े ने संपूर्ण मिथिला वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए जहाँ की हिंदी भाषा संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने (जोड़ने) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसीलिए हम हिंदी को मातृभाषा की कहते हैं। हम आशा करते हैं कि सभी सरकारी दफ्तरों में सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सरकारी पत्र एवं संचिका हिंदी भाषा में लिखी जाती है। हमें अपने घर पर एवं सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य बोलचाल में हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने की आवश्यकता है। पहले यह कहा जाता था कि हिंदी भाषा में तकनीकी विषयों की पुस्तकें उपलब्ध नहीं है लेकिन आज यह भाषा इतनी धनी हो चुकी है कि तकनीकी विषयों के भी लगभग सभी पुस्तकें हिंदी भाषा में उपलब्ध हैं। यहां तक कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में भी हिंदी भाषा से अनेक अभ्यर्थी अच्छे स्थान प्राप्त कर रहे हैं। हिंदी साहित्य को संपन्न बनाने में हमारे लेखकों, कवियों साहित्यकारों और पत्रकारों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा की हम इस अवसर पर उनके प्रति भी आभार प्रकट करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वर्तमान लेखक, साहित्यकार कवि एवं पत्रकारगण भी अपनी सृजनात्मक रचनाओं से इस भाषा को सर्वश्रेष्ठ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

छठ पर्व से पहले हवाई सेवा शुरू होगी - केंद्रीय उड्डयन मंत्री

September 18, 2020
Dbg

12.09.2020 (दरभंगा) : केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी के दरभंगा आगमन पर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने उनका मिथिला के परंपरा अनुसार पाग, चादर, मखाना के माला, मिथिला पेंटिंग एवं कवि कोकिल महाकवि बाबा विद्यापति का फोटो देकर भव्य स्वागत किया। सांसद ने कहा की आज केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दरभंगा में बन रहे विद्यापति एयरपोर्ट का निरीक्षण किया एवं उड़ान संबंधी कार्यों की समीक्षा की। केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि छठ पर्व से पहले नवंबर महीने के प्रथम सप्ताह में हवाई सेवा शुरू होगी जिसके लिए टिकट बुकिंग सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह से शुरू होगी। सांसद श्री ठाकुर ने मिथिला के केंद्र दरभंगा से हवाई सेवा देकर, मिथिला क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, आदरणीय गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जे. पी. नड्डा एवं उड्डयन मंत्री श्री पूरी का समस्त मिथिलावासियों के तरफ से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा की अभी दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की जाएगी और समय के साथ आगे इस हवाई अड्डे का और अधिक विस्तार होगा। उन्होंने मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि एयरपोर्ट के नामकरण की सारी प्रक्रिया पूर्ण की जाए। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करने का भी उन्होंने उनसे आग्रह किया, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों मैंने दिल्ली में उड्डयन मंत्री श्री पूरी से मुलाकात कर दरभंगा आने का आग्रह किया था, जिस पर उन्होंने तुरन्त स्वीकृति दी थी। उन्होंने कहा की निरीक्षण किये जाने के बाद बचे हुए शेष कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा ताकि हवाई सेवा शुरू होने से पहले एयरपोर्ट पूर्ण रूप से तैयार रहें। हवाई अड्डे पर अधिकांश काम लगभग पूरा हो चुका है। आगमन व प्रस्थान हॉल, चेक-इन सुविधा, कन्वेयर बेल्ट आदि कार्य पूर्ण हो गया है, शेष कार्य को अक्टूबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा की उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा को शुरू करने की जिम्मेदारी पहले ही स्पाइसजेट को दी जा चुकी है, जल्द ही लोगों को स्पाइसजेट सहित अन्य विमानन कम्पनियों द्वारा हवाई सेवा का लाभ मिलेगा।

डी.एम. व एस.एस.पी. के नेतृत्व में चला मास्क चेंकिग अभियान

September 11, 2020
Dbg

10.09.2020 (दरभंगा) : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. व एसएसपी बाबूराम के नेतृत्व में आज दरभंगा शहरी क्षेत्र में गहन मास्क चेंकिग अभियान चलाया गया तथा प्रतिष्ठानों में मास्क/सोशल डिस्टेसिंग के अनुपालन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन नहीं पाया गया, उन प्रतिष्ठानों को 10 से 12 सितम्बर 2020 तक के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार के द्वारा सील कर दिया गया। आज कुल 13 प्रतिष्ठानों को सील किया गया। जिसमे जेवेलर्स, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। डीएम श्री त्यागराजन ने अनुमण्डल पदाधिकारी सदर सहित सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को लगातार मास्क चेंकिग अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है। जिन प्रतिष्ठानों में दूकानदार या ग्राहक के द्वारा मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन नहीं किया जाएगा, उन प्रतिष्ठानों को इसी प्रकार सील किया जाएगा।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।