DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर हुआ मंथन, एसएसपी ने बनाया वर्क प्लान

September 30, 2020
Dbg

एसएसपी बाबू राम
(फाइल फोटो)
30.09.2020 (दरभंगा) : शहर में आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर एसएसपी बाबू राम ने अपने ऑफिस में पुलिस टीम के साथ मंथन की। बैठक में जाम की समस्या पर सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारी से सुझाव लिए गए तथा वर्क प्लान बनाया गया। उक्त बैठक से सम्बंधित जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया की एसएचओ सदर एवं डीएसपी ट्रैफिक द्वारा बताया गया की बहेड़ा की और से प्रत्येक आधे घंटे पर नाका नंबर -5 की तरफ से आनेवाले बस के कारण रेलवे क्रासिंग तथा दोनार चौक पर पूर्व से जाम की स्थिति और ज़्यादा हो जाती है। इस सन्दर्भ में सुझाव दिया गया की बहेड़ा क्षेत्र से आने वाली बसों का परिचालन दोनार रेलवे क्रासिंग तक की सिमित किया जाए। जिला परिवहन पदाधिकारी, दरभंगा को इन बसों का परिचालन रेलवे क्रासिंग दोनार तक करने संबंधी पत्र लिखा गया है।

डीएसपी ट्रैफिक के द्वारा बताया गया की शहर में विभिन्न स्थलों से कचरे का उठाव सुबह 08 : 00 बजे के बाद किया जाता है जिस कारण जगह-जगह पर ट्रेक्टर एवं ट्राली खड़े रहने के कारण यातायात प्रभावित होता है। इस सन्दर्भ में सुझाव दिया गया की शहर में कचरा उठाव क़ा कार्य सुबह 08 : 00 बजे के पूर्व ही कर लिया जाए। इसके लिए आयुक्त, नगर निगम दरभंगा को अनुरोध किया गया है।

बैठक में कई वाहन चालक द्वारा ONE WAY का उलंघन की बात सामने आयी तथा सड़कों पर अवैध ठेला एवं दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण, आम जन के द्वारा वाहनों के अवैध पार्किंग, टेम्पो वाहनों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोत्तरी, टेम्पो चालक द्वारा सड़क पर कहीं भी गाड़ी रोककर सवारी को बैठाने की भी बात कही गयी। इस सम्बन्ध में एसएसपी द्वारा निर्देश दिया गया की पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी से संपर्क कर उनके विभाग के कर्मी के साथ मिलकर सभी TEMPO का PERMIT/ LICENCE की चेकिंग करायें। जाम की समस्या से निपटने हेतु एसएसपी द्वारा शहरी क्षेत्र के कई मुख्य स्थल पर पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त करते हुए निर्देश दिया है की अपने-अपने निर्धारित स्थल पर वाहन चेकिंग करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की पुलिस बल को लगाया ही इसलिए की कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो। ट्रैफिक डीएसपी को उन्होंने डेली रिपोर्ट करने को कहा है। एसएसपी बाबू राम ने बताया की शहर के सभी जाम वाले स्थानों से कुछ स्थानीय लोगों को जोड़कर मेरे द्वारा एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा ताकि पुलिस की कारवाई के विषय मे उनसे भी जानकारी मिलती रही।

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर आयोजित हुआ प्रेस ब्रीफिंग

September 26, 2020
Dbg

26.09.2020 (दरभंगा) : आयुक्त कार्यालय सभागार में बिहार विधान परिषद सदस्य के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 22 अक्टूबर 2020 को होने वाले चुनाव को लेकर श्री मयंक बरबड़े, आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा एवं श्री अजिताभ कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा की संयुक्त अध्यक्षता में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आयुक्त मयंक बरबड़े ने कहा कि बिहार विधान परिषद सदस्य के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी किया जा चुका है। 28 सितंबर 2020 को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन प्रारम्भ हो जाएगा, 5 अक्टूबर 2020 तक नामांकन होगा, 6 अक्टूबर को समीक्षा होगी, 8 अक्टूबर 2020 को नाम वापसी की तिथि है तथा 22 अक्टूबर 2020 को सुबह 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा एवं 12 से 14 नवंबर 2020 तक मतगणना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी में 23, दरभंगा में 32, समस्तीपुर में 24 एवं बेगूसराय में 20 कुल 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें संभावित मतदाता मधुबनी में 3045, दरभंगा में 3538, समस्तीपुर में 3041 एवं बेगूसराय में 2287 कुल11 हजार 911 मतदाता हैं।

वही दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 141 मतदान केंद्र हैं जिनमें 102 मुख्य मतदान केंद्र तथा 39 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। मधुबनी में 24 मुख्य मतदान केंद्र एवं 8 सहायक मतदान केंद्र, दरभंगा में 34 मुख्य मदान केंद्र एवं 10 सहायक मतदान केंद्र, समस्तीपुर में 24 मुख्य मतदान केंद्र एवं 9 सहायक मतदान केंद्र एवं बेगूसराय में 20 मुख्य मतदान केंद्र एवं 12 सहायक मतदान केंद्र हैं। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मधुबनी में 22508, दरभंगा में 24282, समस्तीपुर में 20344 एवं बेगूसराय में 22959 कुल 90 हजार 093 संभावित मतदाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कोविड-19 के लिए जारी गाईडलाइन का पालन किया जाएगा। कोषांगों का गठन शीघ्र कर लिया जाएगा। सभी मतदान केंद्र प्रखंड मुख्यालय में ही रहेंगे जिसकी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। मतगणना के लिए पुख्ता सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव को लेकर तीनों जिलों में बॉर्डर पोस्ट बनाए गए हैं। मधुबनी जिला की सीमा नेपाल के साथ मिलता है इसलिए नेपाल के सीमावर्ती जिला के जिलाधिकारी के साथ भी बैठक की जानी है। वहां लॉकडाउन एक-दो दिन में समाप्त होने को है शीघ्र ही बैठक कर बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा।

चुनाव को लेकर डीएम व एसएसपी ने की संयुक्त बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

September 26, 2020
Dbg

26.09.2020 (दरभंगा) : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. व वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम की संयुक्त अध्यक्षता में सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव के लिए प्रेस नोट जारी किया जा चुका है। अब पूरा तंत्र निर्वाचन आयोग के नियंत्रण में है और उन्हीं के दिशा-निर्देश में सारा काम होगा। उन्होंने कहा कि चारों ओर निष्पक्ष माहौल दिखना चाहिए। यदि कहीं से कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक कार्य के लिए दिशा-निर्देश जारी है, इसलिए सभी निर्वाची पदाधिकारी सभी निर्देशों को तथा आर.ओ. हैंड बुक को अच्छी तरह से पढ़ के चुनाव की तैयारी कर लें।

उन्होंने कहा कि पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू किया जा चुका है, अब बिना अनुमति के कहीं भी 05 से ज्यादा व्यक्ति नहीं बैठेगे। रात्रि 10 बजे के बाद सुबह 06 बजे तक कहीं भी लाउडस्पीकर नहीं बजेगा। जहाँ भी इसका उल्लंघन होगा, वहाँ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि राजनैतिक प्रचार हेतु जहाँ भी बैनर/फ्लेक्स लगे हैं, उसे 48 घंटे के अन्दर हटा लिया जाए। शहरी क्षेत्र में नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी इसे सुनिश्चित कराएगें। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जिला स्तर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा अनुमण्डल स्तर पर संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्रवाई करेंगे। राजनैतिक प्रचार से संबंधित निजी परिसरों में लगे फ्लेक्स/बैनर या दिवाल लेखन को 72 घंटे के अन्दर हटाना आवश्यक है।

मकान मालिक की अनुमति से यदि फ्लेक्स लगा है, तो वैध है, नही तो वह अवैध माना जाएगा। किसी भी सरकारी वाहन का राजनैतिक उद्देश्य से प्रयोग नहीं किया जाएगा। विकास के नये कार्य नहीं होगे, किसी भी योजना की नयी स्वीकृति नहीं दी जाएगी, लेकिन पूर्व से स्वीकृति प्राप्त, पूर्व से चल रहे कार्य चालू रहेगा। आपदा का कार्य निर्वाचन के अधिनियम से प्रभावित नहीं होगा। जितने भी सरकारी वेबसाइट हैं, उन पर से राजनैतिक फोटोग्राफ्स अविलम्ब हाटा दिया जाए।

श्री त्यागराजन एस.एम. ने जिला के सभी निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन से संबंधित शिकायत ऑनलाइन c-Vigil पर प्राप्त होते हीं निर्धारित अवधि के अन्दर निष्पादन कराना अनिवार्य है। सभी आर.ओ. एवं ए.आर.ओ. इसे देखते रहेंगे। कोविड-19 को लेकर जारी किये गए गाईडलाइन के अनुसार चुनावी रोड शो में एक साथ अधिकतम 05 गाड़ी चलेंगी, पुनः आधे घंटे के अंतराल पर 05 गाड़ी चलेगी। चुनावी रैली में मैदान के लिए निर्धारित क्षमता से अधिक व्यक्ति उपस्थित नहीं हो, इसे आर.ओ. सुनिश्चित कराएगें। यदि इसका उल्लंघन किया जाता है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा - 51 से 60 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिन आगेन्यास्त्रों (हथियारों) का सत्यापन नही हुआ है, उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज हो सकता है। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि वैसे व्यक्ति जो पहले अपराधिक या साम्प्रादायिक घटना में संलिप्त पाया गये हैं या जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, उनसे हथियार जमा करवा लिया जाए। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी को कहा कि क्रिटिकल बूथ के परिधि क्षेत्र में धारा 107 की कार्रवाई में तेजी लायी जाए तथा भेद्य क्षेत्र या भेद्य बूथ को चिन्ह्ति करते हुए प्रभावित करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध शत्-प्रतिशत् कार्रवाई की जाए तथा सभी आर.ओ. अपने अपने भेद्य क्षेत्र की सूची उपलब्ध करा दें।

बैठक को सम्बोधित करते हुए एसएसपी बाबू राम ने कहा कि पूरे जिले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दिया गया है, सभी थाना इसे सुनिश्चित कराएगें। रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक कहीं भी लाउडस्पीकर नहीं बजेगा।

निर्वाचन को लेकर बॉर्डर सिलिंग किया जाना हैं, इसे निर्धारित स्थल पर बैरिकैटिंग कराकर यथाशीघ्र सील करा दें। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन या शराब रखने की शिकायत कही से भी प्राप्त होती है, तो संबंधित थाना त्वरित कार्रवाई करें। सभी थाना एक शिकायत पंजी खोल लें और चुनाव के दौरान प्राप्त शिकायत को उसमें दर्ज करते हुए किये गए कार्रवाई को भी अंकित करें। रात्रि गश्ती दल द्वारा जो भी अवांछित सामग्री या व्यक्ति पकड़ा जाएगा, उसकी सूचना वे मुख्यालय को तुरंत देंगे। जितने भी वारंट बचे हैं, उनका त्वरित निष्पादन कर लें। लंबित वारंट का प्रस्ताव शीघ्र भेज दें। शराब का विनिष्टकरण करें। अगले 02 दिनों में अभियान चलाकर धारा 107 एवं बाउण्ड भरवाने की कार्रवाई पूरी कर ली जाए। बाहर से आनेवाले पुलिस बल के लिए आवासन स्थल की सूची बना लें। कोई भी करवाई पूरी निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करें।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

September 26, 2020
Dbg

26.09.2020 (दरभंगा) : स्वीप कोषांग, दरभंगा द्वारा आज जिला स्कूल, दरभंगा में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस. की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विभिन्न प्रखण्ड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा भाग लिया गया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इनके द्वारा कुल 12 रंगोली बनायी गयी। इस रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत महिलाओं, प्रवासियों एवं युवा मतदाताओं (18-19 वर्ष) एवं अन्य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के लिए पीडब्लूडी एप्प, बूथ एप्प, सी भीजील एप्प एवं हेल्पलाईन न0 1950 के बारे में विस्तृत प्रचार-प्रसार किया गया। कोविड - 19 के गाईडलाइन से सम्बंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया और मतदाता को भी सहज, सुगम, सुविधा एवं मेरा वोट मेरा अधिकार के तहत मतदान के लिए जागरूक किया गया।

चुनाव की घोषणा हो गयी, दरभंगा में दूसरे व तीसरे चरण में होगा चुनाव

September 26, 2020
Dbg

25.09.2020 (दरभंगा) : सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के लिए प्रेस नोट जारी करने के अवसर पर प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में प्रेस सम्मेलन का आयोजन अम्बेदकर सभागार में किया गया। संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के लिए चुनाव की घोषणा की जा चुकी है। बिहार में चुनाव तीन चरण में निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में 16 जिलों के 71 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 28 अक्टूबर 2020 को तथा दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 03 नवम्बर 2020 को तथा तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 07 नवम्बर 2020 को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 10 नवम्बर 2020 को निर्धारित किया गया है।

दरभंगा जिले के 05 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र यथा :- 78-कुशेश्वरस्थान (अ0जा0), 79-गौड़ाबौराम, 80-बेनीपुर, 81-अलीनगर एवं 82- दरभंगा ग्रामीण में चुनाव दूसरे चरण में 03 नवम्बर 2020 को तथा 05 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र यथा :- 83-दरभंगा, 84-हायाघाट, 85-बहादुरपुर, 86-केवटी एवं 87-जाले में तीसरे चरण में 07 नवम्बर 20 को मतदान निर्धारित किया गया हैं। जिसका कार्यक्रम निम्नलिखित है :-

दूसरे चरण
अधिसूचना की तिथि - 09/10/2020 (नामांकन प्रारंभ)
नामांकन की अंतिम तिथि - 16/10/2020
संवीक्षा की तिथि - 17/10/2020
नामांकन वापसी की तिथि - 19/10/2020
मतदान की तिथि - 03 नवम्बर 2020 समय पूर्वाह्न 07ः00 बजे से अपराह्न 06ः00 बजे तक

तीसरा चरण अधिसूचना की तिथि - 13/10/2020 (नामांकन प्रारंभ)
नामांकन की अंतिम तिथि - 20/10/2020
संवीक्षा की तिथि - 21/10/2020
नामांकन वापसी की तिथि - 23/10/2020
मतदान की तिथि - 07 नवम्बर 2020
समय पूर्वाह्न 07:00 बजे से अपराह्न 06:00 बजे तक
मतगणना की तिथि - 10 नवम्बर 2020
उन्होंने कहा की चुनाव की तिथि की घोषणा हो जाने के पश्चात् पूरे बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। दरभंगा जिले में भी सभी प्रकार के राजनैतिक प्रचार पर प्रतिबंध लागू हो गया है। इसलिए 48 घंटे के अन्दर प्रचार से संबंधित पोस्टर/बैनर/होर्डिंग्स सभी संबंधित दल स्वंय हटा लें तथा सरकारी बैनर/पोस्टर/फ्लेक्स हटाने की जिम्मेवारी शहरी क्षेत्र में नगर निगम/नगर परिषद् को तथा ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया गया है। अब बिना अनुमति के अब कोई भी चुनावी सभा/रैली का आयोजन नहीं होगा। सभी प्रकार के धरना/प्रदर्शन पर प्रतिबंध लागू हो गया है। बिना अनुमति प्राप्त किये एवं बिना प्रमाणीकरण के किसी भी प्रकार का प्रचार-प्रसार अब आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। अधिसूचना की तिथि से नामांकन प्रारंभ हो जाएगा।

नामांकन के लिए 01 अभ्यर्थी अपने साथ 02 व्यक्ति को लेकर निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जा सकते हैं। नामांकन के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को 02 वाहन ही मान्य होगें। जिले में मूल मतदान केन्द्रों की संख्या - 2755 हैं, 1261 सहायक मतदान केन्द्र बनाये गए है। इस प्रकार कुल - 4016 मतदान केन्द्रों पर चुनाव कराया जाएगा। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या - 27 लाख 72 हजार 250 हैं। जिनमें पुरूष मतदाता 14 लाख 66 हजार 962 एवं महिला मतदाता 13 लाख 05 हजार 241, ट जेन्डर मतदाता की संख्या - 47 है, पी.डब्लू.डी. मतदाता की संख्या 19 हजार 347 है, 80 वर्ष से ऊपर वाले मतदाता की संख्या 62 हजार 181 एवं सेवा मतदाता 1221 हैं। उन्होंने कहा की लॉकडाउन के दौरान 84 हजार 831 लोग बाहर से आये थे, जिनमें से 71 हजार 692 का नाम निर्वाचक सूची में पहले से जुड़ा हुआ है, 11 हजार 773 लोगों का नाम जोड़ा गया हैं। पिछले 13 एवं 20 सितम्बर को आयोजित विशेष कैम्प में 23 हजार 549 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 11 हजार 800 महिला मतदाता हैं।

कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुसार मतदान तिथि के पूर्व प्रत्येक मतदान केन्द्र को सैनिटाइज कराया जाएगा तथा 06 फीट की दूरी पर मतदाताओं को लाइन में खड़ा रहने हेतु घेरा बनाया जाएगा। वैसे मतदाता जो फेस मास्क भूल गये हों, उनके लिए जीविका द्वारा मतदान कन्द्र के समीप मास्क का स्टॉल लगाया जाएगा। 80 वर्ष से ऊपर, पी.डब्लू.डी., कोविड-19 पॉजिटिव मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है, लेकिन नामांकन प्रारंभ होने के 05 दिनों के अन्दर उन्हें अपना आवेदन विहित प्रपत्र में भरकर अपने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थियों द्वारा डोर-टू-डोर अभियान के लिए उनके साथ अधिकतम 05 व्यक्ति ही जा सकते हैं। चुनाव प्रचार में एक साथ 05 वाहन ही चल सकते हैं। कोविड-19 के मद्देनजर इस बार एक मतगणना हॉल में अधिकतम 07 टेबल ही लगाया जाएगा। बाजार समिति में 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र एवं महिला आई.टी.आई. में 04 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना की जाएगी।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।