DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

चमकी को धमकी का प्रचार प्रसार करवाने का निर्देश दिया गया

March 28, 2022
Dbg

25.03.2022 (दरभंगा) : मुख्य सचिव, बिहार, आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ए.ई.एस. (चमकी बुखार) से बचाव की तैयारी को लेकर सभी संबंधित विभाग एवं संबंधित जिलो के जिलाधिकारी के साथ बैठक की गयी तथा बैठक में सभी संबंधित विभाग से उनकी तैयारी का फीडबैक लिया गया। अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार के दो जिले मुज़्ज़फ्फरपुर एवं पूर्वी चंपारण के 11 प्रखण्ड चमकी बुखार से मुख्यतः प्रभावित रहते हैं। यू तो चमकी बुखार साल के किसी भी महीने में हो जाता है, लेकिन अप्रैल, मई एवं जून में इसका प्रभाव सर्वाधिक रहता है। इसके लिए जागरूकता ही बचाव है।

चमकी को धमकी के अंतर्गत पहली धमकी बच्चे को सोने से पहले खिलाना जरूरी है और उस भोजन में कुछ मीठा पदार्थ भी शामिल हो। दूसरी धमकी बच्चे को सुबह जगा दिया जाए यदि वह जगाने के क्रम में बीमार या बेहोशी की हालात में पाया जाता है, तो तीसरी धमकी बीमार होने पर पैरासिटामोल की गोली एवं बेहोशी की हालत में उसे जगा कर ओआरएस का घोल दिया जाए एवं अविलंब नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाए। इसके लिए पंचायतवार एम्बुलेंस/वाहन टैग किए गए हैं तथा सभी एएनएम और आशा को प्रशिक्षित किया गया है एवं उन्हें एईएस किट्स भी उपलब्ध कराया जा रहा है।102 एवं 104 नंबर डायल कर एंबुलेंस/वाहन तुरंत प्राप्त किया जा सकता है। यदि चमकी बुखार का मरीज किसी निजी वाहन से लाया जाता है तो अस्पताल पहुंचते ही उस वाहन का भाड़ा भुगतान कर दिया जाएगा। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/सदर अस्पताल को सुबह 5:00 बजे से 6:00 के बीच किसी न किसी चिकित्सक को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अप्रैल से मई माह के बीच उनके विभाग द्वारा प्रभावित टोलों में 200 ग्राम का सुधा मिल्क पाउडर का वितरण कराया जाता है।

बैठक में परिवहन विभाग, पीएचईडी, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, अनुसूचित जाति/ जनजाति कल्याण विभाग, उपभोक्ता संरक्षण विभाग, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव/ सचिव शामिल थे। वही दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी राजीव रौशन, सिविल सर्जन अनिल कुमार सिन्हा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, डीपीएम हेल्थ डॉ. विशाल कुमार एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन, दरभंगा को सभी पंचायतों के लिए एंबुलेंस/वाहन टैग कर देने का निर्देश दिया। साथ ही डीएमसीएच को पांच वाहनों के लिए अग्रिम राशि प्रदान करने का निर्देश दिया, ताकि निजी वाहन से कोई भी मरीज लाया जाए तो उसके भाड़ा का तुरंत भुगतान किया जा सके। एईएस का प्रचार-प्रसार आरबीएसके के वाहन से माइकिंग कराकर तथा आंगनवाड़ी, आशा, जीविका एवं शिक्षा विभाग के माध्यम से पर्चा बंटवा कर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विद्यालयों के दीवारों पर चमकी को धमकी का प्रचार प्रसार करवाने का निर्देश दिया। सभी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन तुरंत प्रारंभ कर देने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी रात्रि में हलुआ या खीर बनवा कर बच्चों के घर भिजवाया जा सकता है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों को सुबह में क्रियाशील रखने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। उन्होंने कहा कि दरभंगा में चमकी से जीरो डेथ का लक्ष्य लेकर काम करना है।

जिला प्रशासन के लंबित वादों की हुई समीक्षा, दिए गए कई महत्वपूर्ण निर्देश

March 24, 2022
Dbg

24.03.2022 (दरभंगा) : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में विधि शाखा, सरकारी वकील, सभी सहायक सरकारी वकील एवं संबंधित वकीलों के साथ जिला प्रशासन के सिविल एवं अपराधिक लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गयी।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान सभी सहायक सरकारी वकीलों को सरकारी जमीन के मामले में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कैडेस्ट्रेल सर्वे की बहुत सी सरकारी जमीन रिविजनल सर्वे में रैयती हो गई है। ऐसी जमीनों के जमाबंदी को संबंधित अंचलाधिकारी सुधार करें। उन्होंने कहा कि रजिस्टर-2 केवल लगान के लिए होता है, अधिकार का अभिलेख रजिस्टर-1 होता है यदि किसी का नाम रजिस्टर-2 में और रजिस्टर-1 में नहीं है तो वह व्यक्ति उस जमीन का मालिक नहीं माना जाएगा। नावल्द जमीन भी सरकार की होती है लेकिन आस-पड़ोस के लोग उस पर दखल कब्जा के लिए विवाद करते रहते हैं। वैसी जमीनों के अभिलेख दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वैसी जमीन जो महामहिम राज्यपाल के नाम पर किसी उद्देश्य के लिए लिखी गई है, वह सरकार की जमीन है और उसे बिना न्यायिक प्रक्रिया के दाता के द्वारा वापस नहीं ली जा सकती है। ऐसी जमीनों को भी खोजने एवं उनका अभिलेख दुरुस्त करने का निर्देश अंचलाधिकारियों को दिया। जिस मामले में सरकार प्रथम पार्टी है उसका निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश संबंधित सहायक सरकारी वकील को दिया गया। उन्होंने कहा कि बहुत सी सरकारी जमीन पर लोग अवैध कब्जा कर लेते हैं, आस पड़ोस के लोग उससे वाकिफ रहते हैं, लेकिन अंचल को पता नहीं रहता है। इससे सरकार की छवि खराब होती है, ऐसे मामलों को गंभीरता से निष्पादन करना चाहिए। उन्होंने उत्पाद, पास्को, एनडीपीएस, एससी/एसटी मामलों के वादों से संबंधित सहायक सरकारी अधिवक्ताओं से फरवरी माह में निष्पादित मामलों की जानकारी ली तथा अप्रैल माह के लिए लक्ष्य निर्धारित किया। बैठक में पास्को एक्ट से संबंधित सहायक सरकारी अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि पास्को एक्ट के तहत पीड़िता को 11लाख 50 हजार रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। लेकिन अनेक मामलों में सुलह - समझौता हो जाने के कारण पीड़िता को न तो न्याय मिल पाता है, न ही सहायता राशि मिल पाती है। संबंधित अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि इस वर्ष 3 मामले आए थे, लेकिन सुलह समझौता हो जाने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाया। जिलाधिकारी ने इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अमित कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उत्पाद अधीक्षक ओमप्रकाश एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

युवा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

March 24, 2022
Dbg

24.03.2022 (दरभंगा) : आकाशवाणी, दरभंगा तथा सीएम कॉलेज, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में "युवा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम कॉलेज, सीएम साइंस कॉलेज, एमएलएसएम कॉलेज, जिला स्कूल, दरभंगा पब्लिक स्कूल, एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय मारवाड़ी महाविद्यालय आदि के 25 से अधिक प्रतिभागियों ने निर्धारित 10 विषयों पर अपने- अपने विचार व्यक्त किए, जबकि कार्यक्रम में 60 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें डा आर एन चौरसिया, डा रूपेन्द्र झा, डा मनोज कुमार सिंह, डा मसरूर सोगरा, विपिन सिंह, काजल, अमरजीत कुमार, अजीत कुमार सिंह, राज कुमार गणेशन, विष्णु कुमार व प्रणव नारायण ने सक्रिय योगदान किया।

दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य डा फुलो पासवान ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और वे ही हमारे राष्ट्र के भावी कर्णधार हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्रों की योग्यता में वृद्धि होती है। छठी शताब्दी में भी लिच्छवी गणराज्य में शासक का चुनाव प्रजातांत्रिक पद्धति से प्रतियोगिता के आधार पर होता था। अपने मेहनत एवं लगन से लता मंगेशकर, अमिताभ, तीजन बाई, बिस्मिल्लाह खान व सचिन तेंदुलकर आदि ने अपने- अपने क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि आज सशक्त मीडिया के कारण ही मेहनती एवं कुशल उम्मीदवारों का नौकरी हेतु अधिकाधिक चयन हो रहा है। प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम आयोजन हेतु आकाशवाणी, दरभंगा के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए छात्रों से कठिन मेहनत, सच्ची लगन व लक्ष्य के प्रति एकाग्रता का आह्वान किया। आकाशवाणी, दरभंगा के कार्यक्रम अधिशासी अमरनाथ प्रसाद ने प्रतियोगिता के नियमों एवं उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सफल 3 प्रतिभागियों का आकाशवाणी, दरभंगा स्टूडियो में विषयों पर व्यक्त वक्तव्य को रिकॉर्ड कर आगामी 27 मार्च, दिन रविवार को अपराह्न 2:00 बजे प्रसारित किया जाएगा। साथ ही सफल प्रतिभागियों को प्रसार भारती, नई दिल्ली द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में आकाशवाणी, दरभंगा के प्रसारण अधिकारी पुष्पेंद्र सौरभ ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि संभाषण एक कुशलता है, जिससे हमारा सकारात्मक प्रभाव दूसरों पर पड़ता है। कुछ लोग अधिक जानकारी रहने पर भी उसे बेहतरीन ढंग से व्यक्त नहीं कर पाते हैं। अच्छे वक्ता का हर जगह सम्मान होता है।

सम्मानित वक्ता के रूप में आकाशवाणी, दरभंगा के प्रसारण अधिकारी विनीत कुमार ठाकुर ने कहा कि अच्छी आवाज कुदरत की अनमोल देन है। हमें लगातार सीखने- सिखाने का सिलसिला जारी रखना चाहिए। अपने कार्यों का अच्छे से निष्पादन करना ही हमें बेहतर इंसान बनाता है। आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के संयोजक डा आर एन चौरसिया ने युवाओं से धर्म- संप्रदाय, जाति-वर्ग, भाषा- क्षेत्र व लिंग आदि से ऊपर उठकर आपसी समन्वय के साथ समाज की खुशहाली एवं राष्ट्र की तरक्की के लिए काम करने का आह्वान किया। शिक्षा हमारी सभी समस्याओं का निदान है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खुल्द महफूज- प्रथम, अनम आरफा- द्वितीय तथा अमित कुमार शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 10 विषय निम्नवत् हैं- मेरे सपनों का भारत, आनेवाले कल में सशक्त महिलाएँ, मेक इन इंडिया-स्किल इंडिया, मेरे यूथ आइकन्स और रोल मोडेल्स, राष्ट्रनिर्माण में सहायक भारतीय मूल्य की जड़ें, भारत के नवनिर्माण में गाँव और शहर की भूमिका, भविष्य का भारत वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, आलस्य विकास का परम शत्रु, शिक्षा का बदलता स्वरूप तथा स्कूल-कॉलेज एवं ऑनलाइन पढ़ाई। आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। निकिता गुप्ता के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन हिदी के प्राध्यापक डा रूपेन्द्र झा ने किया।

विधान परिषद चुनाव को लेकर आयुक्त ने की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

March 24, 2022
Dbg

23.03.2022 (दरभंगा) : विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी जिले के निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के साथ आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा मनीष कुमार की अध्यक्षता में चुनाव की तैयारी से संबंधित 10 बिंदुओं पर ऑनलाइन बैठक की गयी। बैठक में आयुक्त ने बारी-बारी से दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के जिलाधिकारी एवं वहां के अभ्यर्थियों से चुनाव की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। तीनों जिलों के जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मतपत्र की छपाई के लिए सरस्वती प्रेस कोलकाता को मत पत्र का प्रारूप सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ भेजा गया है। आयुक्त ने सभी अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन करने तथा निर्वाची पदाधिकारी को भी आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी को अपने प्रेक्षक से सभी बूथों का निरीक्षण कर लेने का अनुरोध करने को कहा। उन्होंने अभ्यर्थियों को भी चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्रेक्षक को उपलब्ध कराने हेतु उनके आवासीय पता एवं संपर्क संख्या का समाचार पत्रों में प्रकाशन करा दिए जाने की जानकारी दी। आयुक्त ने कहा कि विधान परिषद का स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में कराया जाएगा। एनआईसी दरभंगा से जिलाधिकारी-सह-निर्वाची पदाधिकारी श्री राजीव रौशन, उप निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार एवं चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थी/उनके चुनाव एजेंट उपस्थित थे।

बिहार दिवस

March 24, 2022
Dbg

22.03.2022 (दरभंगा) : बिहार दिवस के अवसर पर लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता एवं सहायक समाहर्ता अभिषेक पलासिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि बिहार के स्वर्णिम इतिहास को स्मरण करने एवं मनाने का आज दिन है। बिहार के इतिहास का रामायण काल सहित सभी कालों का जब हम अवलोकन करते हैं तो हम पाते हैं कि बिहार ने सभी क्षेत्रों विश्व में अपना योगदान दिया है। चाहे वह लिच्छवी का प्रथम गणतंत्र का हो, चाहे वह नालंदा का प्रथम विश्वविद्यालय का हो, चाहे वह चाणक्य की राजनीति शास्त्र का हो चाहे आर्यभट्ट के ज्ञान का हो, चाहे बौद्ध और जैन धर्म का प्रादुर्भाव का हो। मिथिला की भूमि भी विद्वानों के शास्त्रार्थ के लिए प्रसिद्ध रही है। साथ ही मिथिला अपने साहित्य और कला के लिए भी प्रसिद्ध रहा है। कार्यक्रम में मोहित खंडेलवाल की टीम ने समूह भाव नृत्य प्रस्तुत किया तथा शारदा म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति और बिहार गौरव पर कई गीत प्रस्तुत किए। इसके पूर्व स्कूल के बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में माउंट समर कन्वेंट स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र अतुल कुमार शर्मा प्रथम स्थान पर, बी.बी. गर्ल्स मिडिल स्कूल के 8 वें वर्ग की छात्रा अदिति कुमारी द्वितीय स्थान पर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कबीरचक दरभंगा के सातवें वर्ग की छात्रा जुली कुमारी तीसरे स्थान पर तथा माउंट समर कन्वेंट स्कूल की पंखुड़ी आनंद एवं राजकीय कन्या मध्य विद्यालय दरभंगा की तन्वी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में मिथिला पेंटिंग के चित्रकार एवं प्रोफेसर उमेश उत्पल तथा उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता थे। पूर्वाहन में शिक्षा विभाग द्वारा समाहरणालय परिसर से प्रभातफेरी निकाली गई जो लोहिया चौक, जेल रोड होते हुए पुनः समाहरणालय में समाप्त हुई।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।