DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

किसी भी समाज को आगे ले जाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है

June 17, 2022
Dbg

16.06.2022 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन जिला, प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर पर किया गया। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम जिला परिषद् के सभागार में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि आज मुख्यमंत्री द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा, जो एक ऐतिहासिक पल है। हमलोग जानते हैं कि हमारे संविधान में ग्राम स्वराज परिकल्पना को विशेष महत्व दिया गया है। 73वें संशोधन के द्वारा जो व्यवस्था लागू की गयी है, उसका उद्देश्य यह है कि विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का स्वप्न था, कि वास्तव में हम लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं, तो हम ग्राम स्वराज के संकल्प से ही इसे आगे बढ़ा सकते हैं और आज बिहार इस कड़ी में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि बिहार वह पहला राज्य है, जहाँ पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत् आरक्षण दिया गया। बिहार ने यह आदर्श स्थापित किया है कि किसी भी समाज को आगे ले जाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है। इस बात को विवेकानन्द जी ने अपनी उक्ति में कई बार दोहराया है।

पंचायती राज व्यवस्था को आगे ले जाने में हमारी 50 प्रतिशत् महिला सदस्य की बहुत बड़ी भूमिका है। आज पुस्तक के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, बहुत सारी जानकारी दी जाएगी और आप सभी मुख्यमंत्री जी को भी सुनेंगे। उन्होंने कहा कि वास्तव में जब जनता आपलोगों को अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनकर भेजती है, तो उनका कुछ उद्देश्य होता है, वह आप में अपने क्षेत्र का विकास देखती है, वह देखती है कि हमारी किस प्रकार की समस्या है और उसका समाधान आपके द्वारा किस प्रकार किया जाएगा। आप तभी उनके स्वप्न को सकार कर सकते हैं, उनके विश्वास पर खड़ा उतर सकते हैं, जब आप पूरी प्रक्रिया को समझेंगे, अपने अधिकार एवं कर्तव्य को समझेंगे और उसको सभी दिशा में आगे ले जाकर विकास के लिए समर्पित होंगे। उन्होंने कहा कि अभी राज्य में बहुत सारी चुनौतियाँ हैं, कुरितियों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है, चाहे वह मद्य निषेध हो, चाहे वह बाल विवाह, दहेज प्रथा मिटाने की बात हो, इन सबों में आप लोगों की बहुत बड़ी भूमिका होगी। आपको यह सुनिश्चित करना है कि जहाँ के आप प्रतिनिधि है, वहाँ पर सरकार के सामाजिक बदलाव को सामाजिक सरोकारों को आप किस प्रकार लागू करवाते हैं। साथ ही आपको अपने क्षेत्र में अशिक्षा को, बरोजगारी को हटाने के लिए भी लगातार प्रयास करना है। पाँच साल का समय जिसके लिए जनता आपको चुनकर भेजती है, उनके अपने सपने होते हैं। विकास ग्रामीण क्षेत्र के धरातल पर तभी उतरता है, जब हम बैठकर वहाँ विकास पर बात करते हैं।इसके पूर्व उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक पाँच वर्ष पर नये सदस्यों का चुनाव होता है, उन्हें पंचायती राज संस्थाओं के नियम एवं प्रक्रियाओं की जानकारी आवश्यक है, इसी उद्देश्य से आज उनके उन्मुखीकरण के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से आप चुनकर आये हैं, उस क्षेत्र का विकास हो, इसके लिए सभी प्रकार की जानकारी आवश्यक है। इसलिए इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम का लाभ उठावें। उपाध्यक्ष ललिता झा ने कहा कि हम पंचायती राज संस्थाओं के विकास का कार्य शत्-प्रतिशत् करेंगे। उन्होंने पंचायती राज संस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत् आरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापन किया। अध्यक्ष रेणु देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं का सशक्तिकरण किया है। पटना के मुख्य सचिवालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जब हमारी सरकार आयी, तो शुरू से ही हमने पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु लगातार काम किया। पंचायती राज व्यवस्था में राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण दिया गया है, हमने इसे 50 प्रतिशत् कर दिया। साथ ही अतिपिछड़ा वर्ग के लिए 20 प्रतिशत् अनुसूचित जाति के लिए 16% एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 1% आरक्षण प्रधान किया गया है। साथ ही 10 वर्षों के बाद चुनाव क्षेत्र परिवर्तन की भी व्यवस्था की गई है, ताकि सभी इलाके में सभी लोगों को अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि सभी इलाके में सब को अवसर मिले, चाहे वह महिला हो, अतिपिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग या अनुसूचित जाति हो क्रमशः सब को बारी बारी से अवसर प्राप्त होगा। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं होगा, जहाँ सब को अवसर न मिले।

उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग में सिर्फ पंचायत के लिए राशि का प्रावधान किया गया था, जिला और प्रखंड पंचायत समिति व जिला परिषद के लिए राशिकी व्यवस्था नहीं थी, जिसे बिहार सरकार द्वारा बार बार उठाया गया और अब 15वें वित्त आयोग में जिला, प्रखंड और पंचायत तीनों के लिए राशि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोशिश की है कि सभी निर्वाचित सदस्य को कुछ ना कुछ राशि प्राप्त हो, साथ ही कार्यकाल के दौरान उनकी मृत्यु होने पर उनके आश्रित को 05 लाख रूपये देने की भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि पंचायतों को सुदृढ़ करने हेतु पंचायत सरकार भवन बनवाया जा रहा है। 330 पंचायत सरकार भवन विश्व बैंक की सहायता से एवं 1435 व 1435 कुल 2870 राज्य सरकार की निधि से बनवाया जा रहा है। इस प्रकार कुल 3200 पंचायत सरकार भवन में से 1484 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया तथा 439 पर कार्य चल रहा है। इस वर्ष 2000 पंचायत सरकार भवन और बनाया जाएगा। बचे हुए पंचायतों में अगले वर्ष पंचायत सरकार भवन बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन में सब तरह की सुविधा मिल रही है। हमारा प्रयास है कि गाँव का एक-एक आदमी सक्रिय हो। 2015 से सात निश्चय योजना के तहत हर घर में नल का जल, शौचालय बनवाया जा रहा है। नाली-गली पर काम हो रहा है।

वैसे पंचायत जहाँ पानी में आयरन, आरसेनिक, फ्लोराईड है, वहाँ पी.एच.ई.डी. के माध्यम से पेयजल की समस्या का सामाधन करवाया जा रहा है। नल-जल योजना में मैटेनेंस जरूरी है, इसके लिए अलग से 2000 रूपये की व्यवस्था की गयी है। अब सभी वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाईट लगवाया जा रहा है। रात में सभी गाँव में प्रकाश रहेगा। पशुओं के ईलाज के लिए हर जगह व्यवस्था की जा रही है। जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि इन सब चीजों को देंखे। महिलाओं की माँग पर ही शराब बन्दी लागू किया गया है। दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसे कुरिति को समाप्त करना है। शराब पीने से 200 प्रकार की बीमारी होती है, दुनिया में जितनी भी मृत्यु होती है, उनमें से 5.3 प्रतिशत् मृत्यु शराब पीने से होती है। 20 वर्ष से 39 आयुवर्ग के 13.5 प्रतिशत् लोगों की मृत्यु शराब के कारण होती है। यह रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी किया गया है। जरा सोचिए यह समाज और स्वास्थ्य के लिए कितनी बुरी चीज है। बापू ने कहा था - शराब आदमियों से न सिर्फ उनका पैस छीन लेती है, बल्कि उनकी बुद्धि भी हर लेती है। बापू ने देश को आजाद कराया, उनकी बात तो माननी ही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि ताड़ी बेचने वालों के लिए सतत जीविकोपार्जन योजना लागू किया गया है। पासी समाज के लोग नीरा का उत्पादन करें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज में प्रेम और भाईचारा बना रहें। हम विकास के सभी क्षेत्रों में काम कर रहें है, चाहे वह सड़क हो, चाहे वह कृषि का क्षेत्र हो। आप सभी समाज के लिए काम करने हेतु चुनकर आये हैं, अपने दायित्व का सही से निर्वह्न करें, आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, मंत्री, पंचायती राज विभाग सम्राट चौधरी, विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया

अपने भविष्य को लेकर चिंतित MSU के छात्रों ने किया प्रदर्शन

June 17, 2022
Dbg

15.06.2022 (दरभंगा) : MSU के छात्रों ने रिजल्ट में विलम्ब को लेकर LNMU में प्रदर्शन किया। सभी छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे। कई समस्याओं से जूझ रहे छात्रों को सम्बोधित करते हुए छात्र नेता ने कहा की 3 साल की डिग्री देने में 4 साल -5 साल लगाना एक अत्याचार है। लाखों छात्र हर साल इस कुव्यवस्था के शिकार हैं। सेशन और डिग्री में लेट की वजह से हजारों छात्र फॉर्म नहीं भर पाते। परीक्षाओं का मौका चूक जाते हैं। कैरियर में पिछड़ जाते हैं। 4 लाख छात्रों वाले LNMU विश्वविद्यालय के 1918 शैक्षणिक पदों में सिर्फ 488 भरे हैं और 1430 (लगभग 60%) खाली हैं। 41 कॉलेजों में लगभग 30 में स्थायी प्रिंसिपल नहीं है और नॉन-टीचिंग में 1099 पद खाली हैं। बिहार के छात्रों ने कभी नहीं मांगा की कॉलेजों में कैंपस प्लेसमेंट हो। वोकेशनल कोर्स, स्पोर्ट्स, कल्चरल इवेंट, हॉस्टल सुविधा आदि हो। जबकि देशभर में छात्रों हेतु ये बेसिक चीजें है। शिक्षा हेतु 4 जिलों की 2 करोड़ जनसंख्या LNMU पर निर्भर है। 6 सांसद और करीब 36 विधायक हैं क्षेत्र में लेकिन कहीं कोई सुगबुहाहट नहीं। हमें पुनः खुद लड़ना होगा। 2017 में लड़कर हमने 3 साल की डिग्री 3 साल में दिलवाया था। पुनः एकजुट होकर आज हजारों की संख्या में विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों के अधिकार के प्रति सजग कराया है। 3 साल में मिलने वाला स्नातक का डिग्री 5 सालो में मिलने जा रहा हैं, 2 सालो का पीजी 3 साल और 4 साल में होने जा रहा हैं । बीएड का सत्र लेट चल रहा हैं डिस्टेंस और लॉ में भी पढ़ाई बंद कर दिया गया हैं। 2 साल से छात्र संघ का चुनाव बंद हैं। एकेडमिक कैलेंडर का पालन नहीं किया जाता हैं। कॉलेज डिपार्टमेंट में शिक्षकों की कमी हैं हम इसी का विरोध करने के लिए आये हैं। कहीं नियमित रूप से क्लास का संचालन नहीं हो रहा है तो कहीं शिक्षकों का घोर अभाव है। मूलभूत सुविधाओं जैसे लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, वाईफाई, खेल-कूद, प्रतियोगिता इत्यादि की हालत तो जर्जर है ही, यहाँ तक की इनकी लापरवाही के चलते परीक्षा तथा रिजल्ट्स संचालन मे भी विलम्ब होता है।

उक्त सभा को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज, गोपाल चौधरी, आदित्य मोहन, बिहार प्रभारी सह जिला परिषद अमित ठाकुर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह जिलापरिषद धीरज कुमार झा, ई शरत झा, अमन सक्सेना, उदय नारायण झा, अभिषेक कुमार झा, प्रियरंजन पांडे, कुंदन कुमार, विनीत शेखर, गुलफाम रहमानी समेत कई छात्रों ने संबोधित किया। एक टीम जिला परिषद सागर नवदिया, अध्यक्ष आदित्य मोहन, विवि अध्यक्ष आदित्य मिश्रा, शिवेंद्र वत्स की विवि प्रशासन से सफल वार्ता हुई, जहाँ उन्हें कई मांगो पर सफल वार्ता हुई।

उक्त आंदोलन में विद्या भूषण राय, नीरज भरद्वाज अनीश चौधरी, जय प्रकाश झा कन्हाई झा कश्यप, राघवेंद्र रमण, मुरारी मिश्रा, कविता मंडल, पल्लवी, सुजाता कामत, मौसम मौथिल, साक्षी पाठक, राजनंदनी, मीनाक्षी, दीपक मिश्रा, सूरज कुमार, शंभु सावन, अर्जुन, धर्मेंद्र यादव, सुभाष पासवान, कृष्णणांद मिश्रा, हर्ष मिश्रा, गौतम चौधरी, रुद्र चौधरी, मोहित झा, शिवम भारद्वाज, नवीन सोनी, अमित मिश्रा समेत कई छात्र उपस्थित थे।

योग हमारा सर्वोत्तम जीवन शैली है, जिसका अभ्यास नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए आवश्यक है

June 15, 2022
Dbg

15.06.2022 (दरभंगा) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इग्नू द्वारा संपूर्ण भारत में मनाए जा रहे योग महोत्सव के तहत इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, दरभंगा तथा इसके अंतर्गत 10 जिलों के इग्नू विद्यार्थी सहायता केन्द्रों के संयुक्त तत्वावधान में युवा वर्ग नशा से कैसे बचें? विषयक ऑनलाइन राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इग्नू, दरभंगा के क्षेत्रीय निदेशक डा शंभू शरण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में योगगुरु आर बी ठाकुर, विशिष्ट अतिथि योगाचार्य रोशन उपाध्याय, प्रो कमलेश कुमार, सहायक निर्देशक डा राजीव कुमार, डा आर एन चौरसिया, सहायक कुलसचिव राजेश कुमार शर्मा, डा अनिल कुमार, डा हेमामालिनी, डा रागिनी, तथागत बनर्जी, डा शिशिर कुमार झा, संजीव कुमार, प्रो सैयद अपशाह, प्रभा शंकर सिंह, शैलेंद्रनाथ तिवारी, अमरजीत, उज्ज्वल, सुरेंद्र, शशि शेखर, कस्तूरी, जगमोहन, ललन, मोहित लाल, मृगेंद्र, राजीव, पल्लवी, मुकेश, मदन मोहन, ई रत्नेश सिंह व मोहन लाल सहित 70 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया। अपने संबोधन में डा शंभू शरण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 में युवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि उनमें आदर्श चरित्र, राष्ट्रीय तथा समाजसेवा आदि की भावना का समुचित विकास हो सके। नशापान युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है, जिससे वे दिग्भ्रमित भी हो रहे हैं। युवा दूसरे से प्रभावित हो अपना कर्तव्यबोध भूलकर किसी दबाव या डिप्रेशन में नशापान करते हैं, जिससे उन्हें सही- गलत का ध्यान नहीं रह पाता। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को बचपन से ही अच्छे- बुरे की व्यावहारिक सीख देने की अपील करते हुए कहा कि सही परवरिश, काउंसलिंग, योगाभ्यास, धार्मिक, सामाजिक व शैक्षणिक रूप से युवा को सक्रिय रखकर उन्हें नशापान से रोका जा सकता है। आज समाज को नशापान से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

योगगुरु आर बी ठाकुर ने कहा कि निरंतर योगाभ्यास, दृढ़ इच्छाशक्ति तथा सुसंगति से नशापान से मुक्ति संभव है। योग हमें सकारात्मक बनाता है, परंतु नशापान अपराधी प्रवृत्ति को बढ़ाता है। नशापान सामाजिक व्यवस्था, स्वास्थ्य के साथ ही आर्थिक स्थिति को भी खराब करता है। नशाखोरी एक सामाजिक अभिशाप है जो युवाओं के साथ ही पूरे समाज को खोखला कर रहा है। आज तंबाकू सेवन से 30% मुख कैंसर तथा 25 से अधिक रोग उत्पन्न होते हैं। भारत में प्रतिवर्ष 10 लाख मोतें तंबाकू सेवन से होती हैं, जिसके नियंत्रण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। योगाचार्य रोशन उपाध्याय ने आसन एवं प्राणायाम की महत्ता बताते हुए सूर्य नमस्कार, जलनेति, मंडूकासन, शशांकासन, अनुलोम- विलोम तथा भ्रामरी आदि का अभ्यास कराया। इग्नू के सहायक निदेशक डा राजीव कुमार के सफल संचालन में आयोजित संगोष्ठी में अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवेश कराते हुए जी डी कॉलेज, बेगूसराय के इग्नू समन्वयक प्रो कमलेश कुमार ने कहा कि अनियंत्रित मन को योग के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे मन- मस्तिष्क में सृजनात्मक एवं सकारात्मक विचारों का उदय संभव है। उन्होंने युवाओं में नशापान की लत दिनानुदिन बढ़ने को समाज के लिए खतरनाक तथा बुद्धिजीवियों के लिए चिंतनीय बताते हुए कहा कि योग नशामुक्त एवं दृढ़ संकल्पित युवा जीवन के निर्माण हेतु सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। संगोष्ठी का सारतत्व एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सेमिनार के आयोजन सचिव एवं सी एम कॉलेज, दरभंगा के इग्नू समन्वयक डा आर एन चौरसिया ने कहा कि योग हमारा सर्वोत्तम जीवन शैली है, जिसका अभ्यास नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए आवश्यक है। योग केवल कला ही नहीं, बल्कि वास्तविक विज्ञान भी है। इसकी वर्तमान भागम- दौर एवं प्रतिस्पर्धी युग में सर्वाधिक महत्ता है। योग से न केवल नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है, बल्कि मोटापा, ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, तनाव सहित अनेक रोगों का भी निदान हो सकता है।

मंडल कारा निरिक्षण के क्रम में कारा कर्मी को दिए गए आवश्यक निर्देश

June 15, 2022
Dbg

15.06.2022 (दरभंगा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह द्वारा दरभंगा मंडल कारा का निरीक्षण किया गया। श्री सिंह ने कहा कि विचाराधीन बंदियों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार निः शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में कारा कर्मी को आवश्यक निर्देश दिया। कारा प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए साड़ियों को महिला बंदियों के बीच वितरण किया.गया। उन्होंने कारा में बंद कैदियों का हालचाल जाना। कारा के अंदर बने तरुण वार्ड का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने विचाराधीन बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले लाभ से अवगत कराया। तरुण वार्ड में बंद बंदियों के उम्र से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को मिलने वाली भोजन के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। श्री सिंह ने विचाराधीन बंदियों की समस्यों के निदान के लिए पैनल अधिवकता विष्णु कांत चौधरी को आवयश्क निर्देश दिया। कारा में पुरुष और महिला वार्ड में जाकर विचाराधीन कैदियों के रहन- सहन, खान पान आदि का जानकारी लिया तथा कारा के अंदर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जेल के अंदर पारा लीगल वोलेंटियर को आवयश्क दिशा निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता विष्णु कान्त चौधरी ने बताया कि कारा में बंद आर्थिक रूप से कमजोर विचाराधीन बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते है जिससे उन्हें न्याय मिलने में कोई दिक्कत ना हो। श्री चौधरी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार गरीब और असहाय लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। मौके पर काराधीक्षक संदीप कुमार, जेलर मदन कुमार सिन्हा, वासुकी कुमार, अधिवक्ता मंजू कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी मुन्ना कुमार, मोहम्मद इम्मामुद्दीन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर इंटर्नशिप करने आये विधि के छात्रों को सचिव श्री सिंह एवं काराधीक्षक संदीप कुमार ने कारा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी।

बाढ़ प्रबंधन कार्य में नई तकनीक का प्रयोग करने पर कार्य प्रभाव में वृद्धि होगी

June 15, 2022
Dbg

14.06.2022 (दरभंगा) : दरभंगा के होटल गार्सिया में एफ.एम.आई.सी. एवं विश्व बैंक द्वारा आयोजित Embankment Assets Management System For River Basins in Bihar कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर मंत्री, जल संसाधन व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, संजय कुमार झा के द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सचिव, जल संसाधन विभाग संजय कुमार अग्रवाल, अभियंता प्रमुख (बाढ़), मुख्य अभियंता (योजना एवं निगरानी बाढ़), मुख्य अभियंता (बाढ़ नियंत्रण), अधीक्षण अभियंता के साथ सभी संबंधित अभियंतागण एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभियंतागण उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाढ़ विश्व की प्रकृति है। बिहार में गंडक, बागमती, कोशी, कमला नदी का पानी नेपाल से आता है, नेपाल से वार्ता भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। बिहार सरकार द्वारा अपनी बात भारत सरकार तक पहुँचायी जाती रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान कटाव निरोधक कार्य एवं आपदा प्रबंधन कार्य में बहुत बड़ी राशि व्यय होती है। यदि इस पर नियंत्रण प्राप्त हो जाए, तो बिहार का तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन में नई तकनीकी का समावेश इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। बाढ़ नियंत्रण के लिए ड्रोन का बेतहर उपयोग किया जा सकता है। हमारा उद्देश्य है सभी नदियों को एक प्लेटफॉर्म पर लाना, यदि बिहार वाटर मैनेजमेन्ट कर लिया तो इसकी सुरत अलग होगी। इसके लिए संकलित डाटा का प्रेषण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो नये अभियंता विभाग में आए हैं, उन्हें अन्य देशों में वाटर मैनेजमेन्ट को देखने हेतु भेजा जाए, ताकि नई तकनीक का प्रवेश वाटर मैनेजमेन्ट सिस्टम में किया जा सके। इस अवसर पर सचिव, जल संसाधन विभाग ने कहा कि बाढ़ प्रबंधन में नई तकनीक का किस प्रकार प्रयोग कर इसे बेहतर बनाया जा सके, इसी उद्देश्य को लेकर यह कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मंत्री जी की सोच है कि बाढ़ प्रबंधन कार्य में नई तकनीक का प्रयोग करने पर कार्य प्रभाव में वृद्धि होगी।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।