DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

अपने अंदर जोश भरो, नदियों को अब साफ़ करो

September 11, 2022
Dbg

10.09.2022 (दरभंगा) : नमामि गंगे अंतर्गत जिला गंगा समिति दरभंगा के तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम "घाट पर हाट" कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके विभिन्न विद्यालय की छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में नटराज ग्रुप द्वारा गणेश वंदना एवं नेहरू युवा केन्द्र, दरभंगा अंतर्गत नमामि गंगे के गंगा दूत द्वारा "आजीविका, सांस्कृतिक और धार्मिक पहलुओं के संदर्भ में नदी, तालाब और जल निकायों का महत्व" विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति सुमन कुमार सिंह एवं दिव्यानाथ महाराज के नेतृत्व में की गई। "हाट पर घाट" कार्यक्रम के उद्घाटन से पूर्व प्रभात फेरी के माध्यम से नेहरू युवा केन्द्र संगठन के गंगा दूत एवं विद्यालय के सैकड़ों छात्र/छात्राओं द्वारा नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए "अपने अंदर जोश भरो, नदियों को अब साफ़ करो" जैसे नारों के साथ संग्रहालय परिसर से रेलवे स्टेशन होते हुए हराही पोखर के चारो तरफ से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर समापन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत उद्योग विभाग, जीविका, नगर निगम और नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जीविकोपार्जन प्रोत्साहन, फूड फेस्टिवल और प्रदर्शनी का स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 06 से 15 वर्ष एवं 16 से 29 वर्ष आयु वर्ग के छात्र / छात्राओं एवं युवाओं के लिए क्विज, निबंध, भाषण, चित्रकला एवं लोक गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रथम दिन के संध्या में गंगा आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है एवं दूसरे दिन प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया जाना है एवं संध्या में गंगा आरती, दीप उत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाना है।

पुनः व्यवसाई से मांगी गयी 50 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी

September 11, 2022
09.09.2022 (दरभंगा) : डिवीजनल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार से उन्के कार्यालय में मिकार उन्हें जानकारी दी कि चैंबर के एक सम्मानित सदस्य मे0 दगरू सेठ को पून: एक बार मोबाइल मैसैज भेजकर 50 लाख की रंगदारी की मांग की गई है और रंगदारी नहीं देने की स्थिति में हत्या की धमकी दी गयी है। यह धमकी उन्हें 2 माह पूर्व भी आई थी जिसकी जानकारी चैंबर ने पुलिस अधीक्षक महोदय को उस समय भी दी थी। प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका, प्रधान सचिव सुशील कुमार जैन एवम सचिव अभिषेक चौधरी शामिल थे। चैंबर ने इस बात पर भी अपनी नाराजगी जाहिर कि की दो माह पूर्व पहली बार धमकी मिलने पर ही यदि पुलिस ने सक्रियता के साथ मुस्तैद होकर अपराधियों पर नकेल कस ली होती तो आज पून: उनकी इतनी हिम्मत नहीं होती। उन्होंने कहा की इस बार तो अपराधियों ने अत्याधिक हिम्मत करते हुए रंगदारी की राशि ट्रांसफर करने के लिए एक फ़ोन पे का भी न0 दिया है। यह सब पुलिस द्वारा पिछली धमकी को हल्के में लेने का नतीज़ा है। अब चैंबर ने पुलिस पदाधिकारी से मांग की है की मामले में त्वरित ठोस कार्यवाही हो, अपराधियों को जल्द जल्द चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाय। धमकी मिले व्यक्ति को लम्बे समय के लिए पर्याप्त सुरक्षा मिले तथा पुलिस द्वारा की गयी इस मामले में कार्रवाई से संस्था को भी अवगत करवाया जाये ताकि चैंबर अपने सभी सदस्यों का हौसला बढ़ा सके। अब अगर पुलिस की सक्रियता में कमी रहेगी तो सारा शहर अपराधियों का चारागाह बन जायेगा।

पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस आपूर्ति (पीएनजी) का कार्य जल्द प्रारंभ होगा – सांसद

September 08, 2022
Dbg

07.09.2022 (दरभंगा) : सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा सर्किट हाउस में बीपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेश कुमार के साथ दरभंगा में पीएनजी एवं सीएनजी के प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षा किए। उन्होंने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सहित सीएनजी के हरेक पहलू पर चर्चा कर कार्य में तेजी लाने को कहा। बैठक के दौरान सांसद ने बीपीसीएल ईस्टर्न रीजन के जीएम रउफ मोहमद खान के साथ दूरभाष पर जानकारी लिए। बैठक के पश्चात सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि सीएनजी एवं पीएनजी के सर्वे काम पूर्ण कर डिटेल्स फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार किया जा चुका है और सीएनजी पंप स्थापना का कार्य जल्द प्रारंभ होगा और साल के अंत तक सीएनजी का लाभ लोगों को मिलना प्रारंभ हो जाएगा। वहीं पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस आपूर्ति (पीएनजी) का कार्य भी जल्द प्रारंभ हो जाएगा।

सांसद ने कहा कि हजारों करोड़ रुपए की लागत से केंद्र सरकार के इस परियोजना के तहत जिले के सभी प्रखंड में रसोई उपभोक्ताओं को पाईप लाईन के माध्यम से गैस आपूर्ति एवं सीएनजी का लाभ पहुंचाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि पीएनजी की सुविधा उपलब्ध हो जाने से घरेलू उपभोक्ताओं को कई लाभ मिलेगा और गैस सिलेंडर पर हो रहे खर्च में काफी बचत होगी। इसके अलावा पाइप लाईन से वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में भी गैस की निरंतर आपूर्ति हो सकेगा। भाजपा सांसद ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और गाड़ियों की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते हुए सीएनजी का उपयोग न केवल प्रदूषण नियंत्रित करेगा अपितु दूसरे ईंधनों से काफी सस्ता उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र के पांच जिलों में पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस आपूर्ति (पीएनजी) एवं सीएनजी पंप के स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की थी। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में पीएनजी एवं सीएनजी की स्थापना को लेकर वह वर्षों से प्रयत्नशील रहें है एवं इस विषय को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी एवं पूर्व के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर कई बार आग्रह कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार दरभंगा सहित मिथिला के विकास के लिए काफी तत्पर हैं।

बढ़ता हुआ अपराधिक घटना चिंता का विषय है

September 08, 2022
Dbg

06.09.2022 (दरभंगा) : आज सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने अपने आवासीय कार्यालय पर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान ज़िले के विभिन्न प्रखंड से आए हुए आम लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं बिहार की वर्तमान परिदृश्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ता अपराधिक घटना चिंता का विषय है। सत्ता परिवर्तन के बाद से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि रोजगार मांगने वाले युवाओं को लाठियों से पीटा जा रहा है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त होता जा रहा है।वहीं लोगों से मिलने के दौरान सांसद डॉ ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवम केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं दरभंगा से जुड़े विभिन्न विकासात्मक कार्यों का विस्तृत जानकारी लोगों के बीच रखा तथा आम लोगों को इसका लाभ शत प्रतिशत मिले इसके लिए पंचायत से लेकर प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर सकारात्मक प्रयास करने आग्रह किया। सांसद डॉ ठाकुर ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना,सुकन्या समृद्धि योजना, अमृत योजना सहित कई योजना से जुड़े विभिन्न जानकारी वहां उपस्थित लोगों से साझा किया। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में दरभंगा में स्वीकृत सभी विकासात्मक परियोजनाओं के पूर्ण होने के साथ, मिथिला का केंद्र दरभंगा एक नए रूप में लोगों के सामने होगा और इन विकास परियोजनाओं में स्थानीय स्तर पर लोगों के लिए रोजगार के कई नए अवसर का सृजन होगा। जिससे लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

एम्स निर्माण कार्य में आएगी अब तेजी, विधिवत भूमि हस्तान्तरण किया गया

September 08, 2022
Dbg

06.09.2022 (दरभंगा) : डीएम ऑफिस में डीएम राजीव रौशन की मौजदुगी में डी.एम.सी.एच. के प्राचार्य कृपा नाथ मिश्र एवं अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा के द्वारा भारतीय गैर न्यायिक स्टाम पत्र पर हस्ताक्षर कर एम्स के कार्यपालक निदेशक डॉ. मधवानन्द कर को प्रथम चरण की एकासी एकड़ नौ डिसमिल छः सौ पचास वर्गकड़ी भूमि का हस्तान्तरण किया गया। एम्स की ओर से डॉ. माधवानन्द कर ने भारतीय गैर न्यायिक स्टाम पेपर पर हस्ताक्षर कर इसे ग्रहण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्स के भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ करने हेतु विधिवत भूमि हस्तान्तरण की माँग एम्स के कार्यपालक निदेशक द्वारा की जा रही थी। प्रथम चरण की भूमि विधिवत स्टाम पेपर पर हस्तान्तरित हो जाने के पश्चात अब एम्स के लिए भवन, चाहरदिवारी एवं अन्य निर्माण कार्य के लिए रास्ता साफ हो गया है। इस अवसर पर उपस्थित अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’, डी.सी.एल.आर. सदर राकेश रंजन, अंचलाधिकारी, सदर इन्द्राशन साह, अंचलाधिकारी, बहादुरपुर अभयपद दास ने साक्ष्य के रूप में स्टाम पेपर पर अपने-अपने हस्ताक्षर किये। उल्लेखनीय है कि एम्स में विभिन्न गंभीर रोगों का बेहतर से बेहतर ईलाज मुहैय्या कराया जाता है। दरभंगा में एम्स का शीघ्र निर्माण हो जाने से मिथिलाचंल, तिरहुत, कोशी एवं पूर्वांचल के सभी जिलो के साथ पड़ोसी देश के नागरिकों को भी अब बेहतर ईलाज के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उक्त अवसर पर सहायक समाहर्त्ता सूर्य प्रताप सिंह, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय सहित अन्य जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।