DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई बैठक, तलाब/पोखरों व कुआँ को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश

October 26, 2022
Dbg

25.10.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन रौशन की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान के सभी अनुषंगी योजनाओं की समीक्षा की गयी। बैठक में बताया गया कि चिह्नित तलाब/पोखरों व कुआँ में से 14 तालाब/पोखरों एवं 27 कुओं को अतिक्रमण मुक्त कराना शेष रह गया है। डीएम ने जिला समन्वयक, जिला जल स्वच्छता समिति को सभी अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 एकड़ से अधिक वाले तालाब के जीर्णोद्धार का जिम्मा लघु जल संसाधन विभाग को दिया गया है। बैठक में बताया गया कि ऐसे 20 तालाबों पर कार्य प्रारंभ किया गया था, जिसमे 14 का काम पूर्ण हो गया है तथा चार पर कार्य जारी है। कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन को शीघ्र ही कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 283 तालाबों का जीर्णोद्धार कराया गया है। मनरेगा के माध्यम से 122 आहर एवं 119 पाईन का जीर्णोद्धार कराया गया है। निर्धारित लक्ष्य में बचे हुए आहर, पाईन को नवम्बर तक पूरा कराने का निर्देश ग्रामीण विकास को डीएम द्वारा दिया गया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 40 कुआं का जीर्णोद्धार कराया गया है तथा ग्रामीण क्षेत्र में 571 कुआं का जीर्णोद्धार कराया गया है, पुनः प्रत्येक ग्राम पंचायत को तीन-तीन कुआं का जीर्णोद्धार कराने का लक्ष्य दिया गया है। बैठक में बताया गया कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नया खेत पोखर का निर्माण करवाया जा रहा है। छत वर्षा जल संचयन, सघन वृक्षारोपण, टपकन सिंचाई की भी समीक्षा की गयी। बैठक में डीआरडीए निदेशक गणेश कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

सात निश्चय योजनाओं की जानकारी छात्र/छात्राओं को दी जाएगी

October 26, 2022
Dbg

25.10.2022 (दरभंगा) : मुख्यमंत्री, बिहार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय के अंतर्गत "आर्थिक हल, युवाओं को बल" के तहत संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (बी. एस. सी. सी.) एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना (के.वाई.पी.) का दरभंगा जिला के छात्र छात्राओं को जानकारी प्रदान करने हेतु जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा प्रशिक्षण सत्र चलाया जाएगा। इसके लिए जिले के 40 महाविद्यालयों से वहां के नामांकित छात्र-छात्राओं की सूची की मांगी गई है। जिनमें महाविद्यालयों से छात्र-छात्राओं की सूची जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र को उपलब्ध कराने को कहा गया है, उनमें सीएम कॉलेज दरभंगा, सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा, सीएम लॉ कॉलेज दरभंगा, एम.एल.एस.एम कॉलेज दरभंगा, एम.जी कॉलेज दरभंगा, एम.एम कॉलेज कादीराबाद, आर.बी.जे. कॉलेज बेला दरभंगा, इंस्टिट्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट बेला दरभंगा, मारवाड़ी कॉलेज दरभंगा, के.एस. कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा, एम.के. कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा, नागेंद्र झा महिला कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज दरभंगा, दरभंगा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग दरभंगा, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज मधुबनी, दरभंगा, एम.आर.एम कॉलेज दरभंगा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वोमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दरभंगा, सरयुग डेंटल कॉलेज दरभंगा, प्रियदर्शनी नर्सिंग इंस्टीट्यूट दरभंगा, मिल्लत कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा, सलफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दरभंगा, डॉ. हलीम होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लहेरियासराय दरभंगा, मिथिला माइनॉरिटी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दरभंगा, अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग दरभंगा, डॉ. यदुवीर सिन्हा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दरभंगा, आर.बी. मेमोरियल स्कूल ऑफ नर्सिंग दरभंगा, दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दरभंगा, एम.एम.टी.एम. कॉलेज दरभंगा, एल.सी.एस. कॉलेज दरभंगा, बी.एम.ए. कॉलेज बहेड़ी दरभंगा, एम.के.एस. कॉलेज त्रिमोहन चंदौना, दरभंगा, जे.के. कॉलेज बिरौल दरभंगा, जे.एन. कॉलेज नेहरा दरभंगा,बेहेड़ा कॉलेज बेहेड़ा दरभंगा, एन.एम. कॉलेज बेनीपुर दरभंगा, सती-भारत कॉलेज पड़री, कियू.ए डिग्री कॉलेज जाले दरभंगा, महाऋषि दयानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग दरभंगा, एम.आर.एस.एम. कॉलेज आनंदपुर दरभंगा एवं अयाची मिथिला महिला कॉलेज दरभंगा शामिल हैं।

दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर हुई बैठक, दिन से ही पुलिस को मोटरसाइकिल गश्ती बढ़ा देने का आदेश

October 23, 2022
Dbg

22.10.2022 (दरभंगा) : जिलाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण, दुर्घटना रहित संपन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित की गयी। डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि धनतेरस के दिन से ही दीपावली का पर्व प्रारंभ हो जाता है और धनतेरस के दिन बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करते हैं इसलिए शहरी क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ा दी जाए, बड़े आभूषणों के दुकानों के समीप पुलिस बल की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष ध्यान देंगे कि कोई व्यक्ति बिना कारण असमय या रात्रि में घूम तो नहीं रहा है, यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसे थाने में डिटेन किया जाए।उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं सरकार के मार्गदर्शिका के अनुकूल ही पर्यावरण अनुकूल पटाखों की बिक्री लाइसेंस धारी दुकानों द्वारा की जाएगी।

रिहायशी इलाके में किसी भी प्रकार के विस्फोटक का निर्माण नहीं किया जाएगा, यदि कहीं ऐसा पाया जाता है तो संबंधित थाना उसे बंद करा कर वहां के विस्फोटक पदार्थों का सुरक्षित निष्पादन कराए। पटाखा बेचने वाले अपने पास अग्निशमन की व्यवस्था रखेंगे जिसमें पानी, बालू शामिल है। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर प्रायः देखा जाता है कि कम उम्र के बच्चे पटाखे को हाथ मे रखकर उसके पलीता में आग लगाकर फेकते हैं, फेंकने में देर होने पर हाथ जलने की घटना घटित होती है। इसलिए सुरक्षित तरीके से ही पटाखे उड़ाए जाएं, भीड़-भाड़ वाले इलाके में पटाखा न छोड़ा जाए। 75 डेसिबल से अधिक आवाज वाला पटाखा न उड़ाया जाए, इससे हृदय रोग वाले को कठिनाई होती है। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार तथा डीएमसीएच को दीपावली के दौरान वर्ण वार्ड तथा इमरजेंसी वार्ड चालू हालत में रखने का निर्देश दिया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी को अनुमंडल स्तर पर अग्निशमन की गाड़ियां तैयार हालत में रखने के निर्देश दिए। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने को कहा। छठ पर्व की तैयारी को लेकर दरभंगा नगर निगम के नगर प्रबंधक को शहरी क्षेत्र के सभी बड़े तालाबों सहित चिन्हित 93 छठ घाटों की साफ-सफाई, घाट निर्माण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। चुना एवं ब्लीचिंग का छिड़काव करवाने के साथ ही रास्ते में प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा।

खतरनाक घाटों पर बैरकेडिंग करा कर लाल निशान लगाने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्र के छठ घाटों के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं पीओ को पंचायत राज के निर्वाचित स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर दुर्घटना रहित छठ घाट का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी छठ पूजा समितियों के साथ बैठक कर ली जाए। उनके साथ समन्वय स्थापित कर छठ घाट के साथ सफाई करा दी जाए। छठ पर्व के दिन छठ घाट पर पटाखा छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है साथ ही निजी नाव का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को पानी में नहीं जाने दिया जाए, सभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों के कपड़े बदलने के लिए कपड़े का घेरा बनाकर अस्थायी कक्ष का निर्माण कराया जाए यथासंभव अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की जाए। डीएम ने कहा कि बड़े घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करा ली जाए।

बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी को नदी घाटों सहित छठ घाटों का तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को सभी छठ घाटों का सत्यापन करा लेने का निर्देश दिया तथा गहरे पानी में बैरिकेडिंग करा लेने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी छठ घाटों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। नगर निगम, नगर निकाय, बीडीओ व सीईओ को छठ घाटों पर अस्थाई नियंत्रण कक्ष का निर्माण करवाने के भी निर्देश दिए।

उक्त अवसर पर दरभंगा, समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष जिसका दूरभाष नम्बर - 06272-240600 है 24 घण्टे कार्यरत रहेगा। बैठक में उपस्थित थानाध्यक्षों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि धनतेरस के दिन से ही गश्ती खासकर मोटरसाइकिल गश्ती बढ़ा दी जाए। दीपावली के अवसर पर जुआ खेलने की परम्परा है, जुआ खेलने के बड़े स्थलों के संबंध में आसूचना संग्रह कर ली जाए तथा वहाँ छापेमारी की जाए, सड़कों पर ब्रेथ एनालाइजर का प्रयोग कर नशेड़ियों को पकड़ा जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता राजेश झा राजा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, वरीय उप समाहर्ता गौरव शंकर एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

सड़क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को मिलेगी कई तरह की सुविधाएं। पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य परिवहन विकास निगम लिमिटेड की अनूठी पहल

October 23, 2022
Dbg

22.10.2022 (दरभंगा) : प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य परिवहन विकास निगम लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय मार्ग, राज्य राजमार्ग एवं अन्य मार्गों पर गुजरने वाले यात्रियों के लिए मर्गीय सुविधा की व्यवस्था की जा रही है। सड़क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों के लिए चार प्रकार के मॉडल में सुविधा की व्यवस्था की जा रही है जिनमें प्रीमियम मॉडल, स्टैंडर्ड मॉडल, बेसिक मॉडल और मौजूदा मॉडल की मार्गीय सुविधा शामिल हैं। मार्गीय सुविधा में सड़कों पर स्थित एक परिसर होगा जिसमें विश्राम क्षेत्र, वृद्ध व दिव्यांगजनों के प्रावधान सहित महिला- पुरुष शौचालय, आर ओ का पानी, फ़ूड प्लाजा, रेस्टुरेंट व कैफिटेरिया, स्मारिका, हस्तशिल्प की दुकानें प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, वाहन मरम्मत, वाहन धुलाई सुविधा, गाड़ियों के लिए पार्किंग, एटीएम व बैंक इत्यादि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रीमियम मॉडल की मार्गीय सुविधा प्रत्येक 50 किलोमीटर पर होगी। जिसके लिए न्यूनतम 1.5एकड़ यानी 65340 वर्ग फीट जमीन होगी। इसमें 15000 वर्ग फुट में निर्मित क्षेत्र होगा।

अनिवार्य सेवाओं के लिए 10000 वर्ग फीट, अतिरिक्त सुविधा के लिए 5000 वर्ग फीट एवं अन्य सुविधा के लिए अतिरिक्त सुविधा के लिए 5000 वर्ग फीट जमीन उपलब्ध होना आवश्यक है। इसके लिए विज्ञापन के माध्यम से संचालक का चयन किया जाएगा। वांछित जमीन संचालक के स्वामित्व की होनी चाहिए या उसके नाम पर 10 साल के पट्टे पर होनी चाहिए। प्रीमियम मॉडल के मार्गीय सुविधा में विश्राम कक्ष, फूड प्लाजा,कैफेटेरिया व रेस्तरां की व्यवस्था रहेगी, जिसमें कम से कम 50 से 60 व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्था होगी, पीने के लिए आरओ का पानी रहेगा। पुरुष व महिला के लिए 300- 300 वर्ग फीट में शौचालय सुविधा उपलब्ध होगी। स्मारिका हस्तशिल्प इत्यादि की दुकानों की सुविधा 1000 वर्ग फिट जमीन में उपलब्ध रहेगी। पक्का भूतल वाला पार्किंग स्थल 10000 वर्ग फीट का होगा। अतिरिक्त सुविधा के लिए 5000 वर्ग फुट विकसित किया जाएगा, जिसमें मिनी जनरल स्टोर, हस्तशिल्प प्रदर्शन, वाहन मरम्मत की दुकान, कार धोने की सुविधा, एटीएम व बच्चों का खेल क्षेत्र रहेगा। यहाँ प्राथमिक उपचार की सुविधा स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार उपलब्ध रहेगी। पानी और बिजली की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसमें अपशिष्ट निपटान की व्यवस्था भी रहेगी। स्टैंडर्ड मॉडल की मार्गीय सुविधा प्रत्येक 30 किलोमीटर पर होगी।

जिसके लिए न्यूनतम 1.0एकड़ यानी 43560 वर्ग फीट जमीन होगी। इसमें 10000 वर्ग फुट में निर्मित क्षेत्र होगा। अनिवार्य सेवाओं के लिए 10000 वर्ग फीट, अतिरिक्त सुविधा के लिए 5000 वर्ग फीट एवं अन्य सुविधा के लिए अतिरिक्त सुविधा के लिए 5000 वर्ग फीट जमीन उपलब्ध होना आवश्यक है। इसके लिए विज्ञापन के माध्यम से संचालक का चयन किया जाएगा। वांछित जमीन संचालक के स्वामित्व की होनी चाहिए या उसके नाम पर 10 साल के पट्टे पर होनी चाहिए। स्टैंडर्ड मॉडल के मार्गीय सुविधा में विश्राम कक्ष, फूड प्लाजा, कैफेटेरिया व रेस्तरां की व्यवस्था 5000 वर्गफीट में रहेगी, जिसमें कम से कम 50 से 60 व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्था होगी, पीने के लिए आरओ. का पानी रहेगा। पुरुष व महिला के लिए 300- 300 वर्ग फीट में शौचालय सुविधा उपलब्ध होगी। स्मारिका हस्तशिल्प इत्यादि की दुकानों की सुविधा 1000 वर्ग फिट जमीन में उपलब्ध रहेगी। पक्का भूतल वाला पार्किंग स्थल 10000 वर्ग फीट का होगा। यहाँ प्राथमिक उपचार की सुविधा स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार उपलब्ध रहेगी।

पानी और बिजली की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।इसमें अपशिष्ट निपटान की व्यवस्था भी रहेगी। बेसिक मॉडल की मार्गीय सुविधा प्रत्येक 30 किलोमीटर पर होगी। जिसके लिए न्यूनतम 7500 वर्ग फीट जमीन होगी। इसमें 2800 वर्ग फुट में निर्मित क्षेत्र होगा। अनिवार्य सेवाएं 2800 वर्ग फीट में होगी। इसके लिए विज्ञापन के माध्यम से संचालक का चयन किया जाएगा। वांछित जमीन संचालक के स्वामित्व की होनी चाहिए या उसके नाम पर 10 साल के पट्टे पर होनी चाहिए। बेसिक मॉडल के मार्गीय सुविधा में फूड प्लाजा,कैफेटेरिया व रेस्तरां की व्यवस्था 1000 वर्गफीट में रहेगी, जिसमें कम से कम 15 से 20 व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्था होगी, पीने के लिए आरओ का पानी रहेगा। पुरुष व महिला के लिए 300- 300 वर्ग फीट में शौचालय सुविधा उपलब्ध होगी।

स्मारिका हस्तशिल्प इत्यादि की दुकानों की सुविधा 1000 वर्ग फिट जमीन में उपलब्ध रहेगी। पक्का भूतल वाला पार्किंग स्थल 3500 वर्ग फीट का होगा। यहाँ प्राथमिक उपचार की सुविधा स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार उपलब्ध रहेगी।पानी और बिजली की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। मौजूदा मार्गीय सुविधा के अंतर्गत राष्ट्र मार्गों, राजमार्गों व अन्य मार्गों पर पर मौजूद ढाबा, रेस्टोरेंट को ही विकसित व नवीकरण कर किया जाएगा और इसके लिए 0.5 एकड़ यानी 21780 फीट जमीन की संचालक के स्वामित्व में होना अपेक्षित है। इन सुविधाओं के विकसित हो जाने पर सड़क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत व राहत मिलेगी। इसकी निगरानी व अनुश्रवण के लिए परियोजना समीक्षा समिति बनाई जाएगी जिसकी बैठक प्रत्येक तीन माह पर होगी। परियोजनाएं स्क्रीनिंग समिति आवेदक व संचालक की स्क्रीनिंग करेगी।

जिला स्तरीय रवि कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

October 23, 2022
Dbg

22.10.2022 (दरभंगा) : कृषि विभाग, बिहार सरकार के द्वारा रवि महा अभियान 2022 के तहत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) दरभंगा द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय रवि कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहुउद्देशीय भवन दरभंगा में आयोजितन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर सिंह संयुक्त निदेशक, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा द्वारा किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी संजय सिंह ने रवि महा अभियान दौड़ की संक्षिप्त जानकारी दी एवं गणमान्य व्यक्तियों को बुके, स्मृति चिन्ह से स्वागत किया। डिप्टी विकास आयुक्त ने कहा कि कृषि की सभी योजनाओं को कृषि विभाग के सभी कर्मी और अधिकारी शत-प्रतिशत लागू करें। राज्य स्तर से अनुश्रवण कर रहे अनिल कुमार, उप निदेशक (शस्य) पटना द्वारा माननीय कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत जी के द्वारा 20 सूत्री कार्यक्रम, कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी/कर्मी को शपथ के माध्यम से टीम एग्रीकल्चर की भावना कार्य करने एवं जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के बारे में बताया गया। कृषि विभाग के वैज्ञानिक डॉ दिव्यांशु शेखर द्वारा गेहूं एवं रवि फसल की वैज्ञानिक विधि की जानकारी दी गयी। वैज्ञानिक गौतम कुणाल द्वारा समेकित कीट संयत्र रोग की जानकारी दी गयी। प्रबंधन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर हरिमोहन मिश्र द्वारा कृषि विभाग की योजना एवं क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। अमित रंजन सहायक निदेशक शस्य द्वरा बीज विश्लेषण, बीज परिग्रहण एवं कार्यकित कृषि प्रणाली के संबंध में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री पूर्णेन्दु नाथ झा द्वारा किया गया। उनके द्वारा स्वागत भाषण एवं रवि कार्यशाला कार्यक्रम का उद्देश बताया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

इस अवसर पर शंभू कुमार सिंह सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, श्रीमती सीमा कुमारी सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, जिला पशुपालन पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बेनीपुर श्रीमती प्रीति सुंदरम, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बिरौल कुमारी कविता, उप परियोजना निदेशक आत्मा आभा कुमारी, सहायक निदेशक शस्य, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी कृषि समन्वयक, सभी पंचायत के किसान सलाहकार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक ने जिला स्तरीय रवि प्रशिक्षण सह कार्यशाला में भाग लिया। कार्यक्रम में 400 से अधिक कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।