DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

कुपोषित बच्चों को कैम्प मॉड में चिन्ह्ति कर उन्हें कुपोषण के दायरे से बाहर निकाला जाएगा

November 17, 2022
Dbg

15.11.2022 (दरभंगा) : मुख्य सचिव, बिहार, आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में सूबे के अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण के दायरे से निकालकर उन्हें स्वस्थ्य करने के लिए पूर्णियाँ जिला द्वारा बनाये गए मॉडल को बिहार के दरभंगा सहित ग्यारह जिले में क्रियान्वयन करवाने हेतु संबंधित विभाग एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बताया गया कि कुपोषित बच्चों को दो वर्ग में विभाजित किया जा सकता है, एक अति कुपोषित और दूसरा गंभीर रूप से अति कुपोषित।

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जीविका), बिहार, राहुल कुमार ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बिहार के विभिन्न जिलों के स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जन्म के शुरूआती दो-तीन महीने से पाँच वर्ष तक यदि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चें को पोषक/दवा देने पर उसे कुपोषण के दायरे से बाहर निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्णियाँ जिला में इसका बेहतर प्रयोग किया गया है। इसके लिए सबसे पहले वैसे बच्चों की पहचान कर ली जाए तथा स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना एवं जीविका के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर उन बच्चों को कुपोषण के दायरे से निकाला जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए माता एवं शिशु दोनों की निगरानी एवं अनुश्रवण आवश्यक है। नवजात शिशु को कम से कम छः माह तक माँ का दूध मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक संवर्धन एप भी बनाया गया है। सर्वप्रथम उनका वजन एवं लम्बाई की माप कर पता लगाया जा सकता है, कि उनकी स्वास्थ्य की स्थिति क्या है।

इसके उपरान्त स्वास्थ्य जाँच तथा सामुदायिक जागरूकता के माध्यम से उनके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे गंभीर रूप से अति कुपोषित बच्चों को एमोक्सीलीन, फौलिक एडिट, आई.एफ.एस. सीरफ, जिंग, विटामिन - ए एवं मल्टीविटामिन दिया जाना आवश्यक है। 16 सप्ताह का प्रोटोकॉल कार्यक्रम बनाया गया है। 16 सप्ताह तक उनकी देखभाल तथा पोषक तत्व प्रदान करने पर वे कुपोषण के दायरे से बाहर निकाले जा सकते है। मुख्य सचिव ने कहा कि इसके लिए जिला स्तर पर आवश्यक दवाएँ एवं उपकरण का क्रय जिला स्वास्थ्य समिति की निधि से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिले के पोषण पुनर्वास केन्द्र (एन.आर.सी.) को सुढृढ़ बनाया जाए, वहाँ यदि आवश्यक उपकरण की आवश्यकता हो, तो उसे राज्य स्वास्थ्य समिति आपूर्ति करें तथा पोषण पुनर्वास केन्द्र (एन.आर.सी.) को एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से कुपोषित शिशु को पोषण पुनर्वास केन्द्र (एन.आर.सी.) लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए तथा भी.एच.एस.एन.डी. का भी उपयोग किया जाए। बैठक में वरीय पदाधिकारी आर.के. महाजन, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार दीपक कुमार सिंह, कार्यकारी निदेशक स्वास्थ्य विभाग संजय सिंह उपस्थित थे तथा दरभंगा, सीतामढ़ी, अररिया, वैशाली, शेखपुरा, गोपालगंज, किशनगंज, कटिहार, पूर्णियाँ, बेगुसराय एवं गया जिला के डीएम एवं संबंधित पदाधिकरी ऑनलाईन शामिल रहें।

एन.आई.सी., दरभंगा से ऑनलाईन उपस्थित डीएम राजीव रौशन ने बताया कि जिले के कुपोषित बच्चों को कैम्प मॉड में चिन्ह्ति कर उन्हें कुपोषण के दायरे से बाहर निकाला जाएगा तथा जिले में इस कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा सभी बाल विकास महिला पर्यवेक्षिका को अपने साथ भार मापक मशीन के साथ आँगनवाड़ी केन्द्रों पर जाकर अपनी उपस्थिति में बच्चों का वजन लेने का निर्देश दिया गया था, जो शत-प्रतिशत सफल रहा। इसे और भी विस्तृत रूप से क्रियान्वित करवाया जाएगा।दरभंगा एन.आई.सी. से उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा, केयर इण्डिया की जिला समन्वयक डॉ. श्रद्धा झा उपस्थित थे।

डायबिटीज के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया

November 17, 2022
Dbg

14.11.2022 (दरभंगा) : लहेरियासराय स्थित बाबू साहेब कॉलोनी में चित्रांश सेवा समिति की ओर से डायबिटीज के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 150 लोगों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श दिया गया। उक्त शिविर में डा. मनीष कुमार प्रसाद ने लोगों की विभिन्न प्रकार के जांच निःशुल्क किये तथा दवाई भी दी। डा. मनीष ने कहा की डायबिटीज ऐसी बिमारी है जिससे लकड़ी में लगे घुन की तरह शरीर धीरे धीरे अंदर से खोकला हो जाता है। यह बीमारी लापरवाही के होता है। लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। उक्त शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. स्वाति शिखा ने भी कई महिलाओं के चिकित्सीय जांच की तथा आवश्यक परामर्श दिए।

पराली जलाना मनुष्य के साथ-साथ जीव-जन्तु, पक्षियों के स्वास्थ्य तथा पर्यावरण के लिए अत्यधिक हानिकारक है

November 17, 2022
Dbg

14.11.2022 (दरभंगा) : उप विकास आयुक्त श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में फसल अवशेष (पराली) जलाने से उत्पन्न प्रदूषण व मिट्टी उर्वरा क्षति से अवगत कराने व कैसी भी स्थिति में पराली न जलाने के लिए जागरूकता लाने एवं इस पर निगरानी रखने को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अन्य जिलों की तुलना में दरभंगा जिला में पराली जलाने की घटना नगण्य है। पूर्व में किसी प्रखण्ड में पराली जलाने की घटना हुई है, लेकिन वर्तमान में सभी किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक किसानों को जागरूक करते हुए इस पर निगरानी रख रहे हुए हैं।

उप विकास आयुक्त ने सरकार के निर्देश के अनुसार इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि एक टन पराली जलाने से 03 किलोग्राम पार्टिकुलेट मैटर व 199 किलोग्राम राख निकलता है। इसके साथ ही 60 किलोग्राम कार्बन मोनोऑक्साइड, 1460 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड एवं 02 किलोग्राम सल्फर डाइऑक्साइड गैस का उत्सर्जन होता है, जो मनुष्य के साथ-साथ जीव-जन्तु एवं पक्षियों के स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए अत्यधिक हानिकारक है। इसके साथ ही फसल अवशेष जलाने से मिट्टी के पोषक तत्वों व कार्बनिक पदार्थों की क्षति होती है एवं मिट्टी में मौजूद लाभकारी सुक्ष्म जीवाणु भी नष्ट हो जाते हैं। हानिकारक गैसों के उत्सर्जन से एरोसॉल के कण निकलते हैं, जो हवा को प्रदूषित करते हैं। इस तरह पराली जलाने से एक ओर जहाँ भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण प्रदूषित होता है।

उन्होंने कहा कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रखण्ड एवं जिला स्तर पर होर्डिग्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार करवा जाए। कृषि विभाग द्वारा प्रखंड व पंचायत स्तर पर किसान चौपाल का आयोजन कर इस संबंध में किसानों को जागरूक किया जाए, ताकि वे किसी भी स्थिति में पराली न जलावें। पंचायत स्तर पर माइकिंग करायी जाए। शिक्षा विभाग अपने उच्च विद्यालय के छात्र/छात्राओं के माध्यम से प्रभात फेरी, वाद-विवाद एवं क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन कर इस विषय पर किसानों में जागरूकता लाये। जीविका दीदियाँ अपने ग्राम संगठन के माध्यम से महिलाओं के बीच जागरूकता करें।

पंचायती राज विभाग अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता लाये। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को सभी कम्बाईन्ड हारबेस्टर वालों से इस आशय का शपथ पत्र लेने का निर्देश दिया। साथ ही किसान सलाहकार के माध्यम से फसल अवशेष जलाने वालों के यहाँ छापेमारी करवाते रहने का भी निर्देश दिया और कहा कि कहीं भी फसल अवशेष जलाने की घटना पाये जाने पर संबंधित किसान को चिन्ह्ति कर उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाए। उक्त बैठक में उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन सत्यम सहाय, परियोजना निदेशक, आत्मा पूर्णेन्दु नाथ झा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

नशा मुक्ति अभियान : बुराई में उतनी ताकत नहीं की अच्छाई का मार्ग रोक सके

November 17, 2022
Dbg

13.11.2022 (दरभंगा) : मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रसासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता को बनाये रखने के लिए नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय से 10 किलोमीटर बालक/बालिका वर्ग एवं 05 किलोमीटर बालक/बालिका वर्ग का हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेहरू स्टेडियम में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के माध्यम से आयोजित सांस्कृतिक एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित दर्शकों के बीच मनोरंजन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश संचारित किया गया।

डीएम राजीव रैशन ने मैराथन के पूर्व प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार मे मद्यनिषेध एवं नशा मुक्ति के प्रति राज्य सरकार संकल्पित है और यह तभी सफल होगा जब यहाँ के सभी नागरिकों की उसमें उत्साह के साथ बराबर की भागीदारी होगी। उन्होंने आगे कहा कि आप जानते हैं कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं की अनुरोध पर ही राज्य में मद्यनिषेध लागू किया गया है। यदि यहाँ के नागरिक ठान लेगें तो इस अभियान को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य पवित्र है और हम में उत्साह भी है। बुराई में उतनी ताकत नहीं की अच्छाई का मार्ग रोक सके, जरूरत इस बात की है कि हम प्रयत्न करें। अंधेरा कितना भी घना क्यूँ न हो, जब हम एक दिप जला लेते हैं तो, अंधेरा दूर हो जाता है। यही आज का संदेश है और इस संदेश को इस स्टेडियम से निकलकर आप पूरे जिले में पहुँचाने का कार्य करेंगे। दरभंगा जिले से तथा बिहार से नशा मुक्ति का एक संदेश पूरे देश मे जायेगा। इसके उपरान्त उन्होंने बारी-बारी से छोटे अंतराल में 10 किमी बालक, 10 किमी बालिका वर्ग और 05 कि.मी. बालक एवं 5 कि.मी. बालिका वर्ग का हाफ मैराथन के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उप निदेशक जन-सम्पर्क/पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय/उत्पाद अधीक्षक/जिला खेल पदाधिकारी एवं सचिव जिला खेल संघ उपस्थित थे। 10 कि.मी. बालक वर्ग के मैराथन में प्रथम स्थान कृति राज, द्वितीय स्थान मोनू शर्मा एवं तृतीय स्थान संदीप कुमार ने प्राप्त किया तथा रामानन्द सिंह, विकास कुमार, सामु कुमार पासवान, भास्कर कुमार सिंह, संतोष कुमार, गणेश कुमार महतो एवं राजेश कुमार पासवान ने क्रमशः चैथा से दसवां स्थान प्राप्त किया। 10 कि.मी. बालिका वर्ग में प्रथम स्थान शारदामणि, द्वितीय स्थान राजनन्दनी एवं तृतीय स्थान रिमा कुमारी ने प्राप्त किया तथा पार्वती, चन्दा, चाँदनी, भारती, काजल, प्रीत एवं आफरीन ने क्रमशः चैथा से दसवां स्थान प्राप्त किया। 05 किमी बालक वर्ग के मैराथन में प्रथम स्थान शिवम कुमार, द्वितीय स्थान सुभम कुमार सिंह एवं तृतीय स्थान रोहन कुमार यादव ने प्राप्त किया तथा नीतीश कुमार, सोनू कुमार मुखिया, मो0आसिफ अली,आदित्य कुमार, बप्पी राम, राधेश कुमार शर्मा एवं शिवम कुमार ने क्रमशः चैथे से दसवां स्थान प्राप्त किया।

05 किमी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पूर्णिमा ने, द्वितीय स्थान आरती ने एवं तृतीय स्थान प्रतिभा ने प्राप्त किया तथा डोली, गुरी, स्मृति, मानली, रितिका और प्रगति ने क्रमशः चैथे से दसवां स्थान प्राप्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों वर्ग के मैराथन में सर्वाधिक पुरस्कार राज्य एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र, दरभंगा के बच्चों ने प्राप्त किया। वहीं 10 किलोमीटर वर्ग के मैराथन में 70 वर्षीय सुरेंद्र लाल देव ने 18 वां स्थान तथा 58 वर्षीय पवन कुमार ने 16 वां स्थान प्राप्त किया। डीएम श्री रौशन ने इन दोनों को विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये दोनों वरिष्ठ नागरिक अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो इस उम्र के पड़ाव में भी मैराथन दौड़ में उक्त स्थान प्राप्त करने में सफल रहें।

प्रथम विजेता को 5000 रुपये, द्वितीय विजेता को 3000 एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता को 2000 रुपये तथा चौथे से दसवां स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रति विजेता 1000 रुपये एवं मेडल से सम्मानित किया गया।सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार की राशि का टोकन चेक एवं मेडल डीएम द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाग लेने वाले प्रतिभागियों व सहयोग करने वाले खेल संघ के पदाधिकारियों, एनसीसी के कैडटस,सभी शिक्षकों, पुलिस बल एवं पदाधिकारियों को समाज में बदलाव लानेवाले इस अभियान में आपनी भागीदारी देने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को कहा कि हार और जीत जीवन का अंग होता है। कभी आप पीछे रहेगें तो कभी आप जीतेंगे, न यह जीवन का पहली दौड़ है न आखरी दौड़ है। महत्वपूर्ण यह है कि आप ने इस अभियान में अपनी भागीदारी अपनी क्षमता एवं दायित्व के अनुसार निभाई।

उन्होंने रामायण के राम सेतु निर्माण में योगदान देने वाली गिलहरी के योगदान की कहानी सुनाते हुए कहा कि इतिहास में अच्छे कार्य के लिए आपकी भागीदारी दर्ज हो गयी। उन्होंने कहा कि प्रयास करना बड़ी बात है बहुत सारे लोग इसलिए पीछे रह जाते हैं क्योंकि वे प्रयास ही नहीं करते। महत्वपूर्ण यह है कि आपने अपनी ओर से कितना प्रयास किया, आपने अपनी क्षमता के अनुसार शत प्रतिशत प्रयास किया। उन्होंने इस अवसर पर हाफ मैराथन दौड़ से जुड़े हुये सभी लोगों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया साथ ही संपूर्ण मिथिला वासियों के प्रति भी आभार प्रकट किया।

इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले जितेंद्र सिंह, सचिव जिला खेल संघ, प्रदीप गुप्ता सचिव क्रिकेट संघ, समाजसेवी नवीन सिन्हा, क्रिकेटर जावेद आलम कबड्डी से जुड़े अखलाक उर रहमान तथा चलंत दस्ता में शामिल आशीष कुमार, राजेश कुमार, फूलों यादव, शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार, निर्णायक दल में देवनंदन झा, अरुण ठाकुर, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार, विक्रांत सिंह, मिथिलेश दास, राजेश्वर शर्मा, राधागोविंद झा, राजेश कुमार यादव, किरण कुमारी, बेवी कुमारी, मालती कुमारी एवं पुष्पा कुमारी उपस्थित रही।

राजस्व से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

November 13, 2022
Dbg

12.11.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज का कोई भी मामला लंबित न रखें, लेकिन दाखिल-खारिज करने के समय संबंधित खतियान का अवलोकन जरूर कर लें, नया सर्वें हो चुका है, इससे अभिलेख को अद्यतन कर लें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में किसी खेसरा (प्लाट) में जमीन बिक्री के साथ-साथ क्रेताओं के लिए सड़क की भी व्यवस्था उसी जमीन से की जाती है। इसलिए उस खेसरा का शत-प्रतिशत जमीन बिक्री की गयी हो, यह जरूरी नहीं है। लेकिन, उस खेसरा (प्लॉट) के शेष जमीन जिसका दाखिल-खारिज नहीं हुआ है, कालान्तर में उस जमीन के उत्तराधिकारी कागज लेकर उतनी जमीन खोजने लगते हैं। इसलिए सभी अंचलाधिकारी इस तरह की प्लॉट का सत्यापन कर लें और शेष जमीन के लिए जमाबन्दी को शून्य कर दें। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को माननीय पटना उच्च न्यायालय के वाद मामलें में शपथ पत्र शीघ्र दायर करने के निर्देश दिये। बैठक में उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा सत्यम सहाय, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर राकेश कुमार रंजन, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिरौल/बेनीपुर मो. यूनुस अंसारी एवं सभी अंचलाधिकारीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।