DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

संविधान एवं नियम के अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया गया

November 28, 2022
Dbg

26.11.2022 (दरभंगा) : आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा के सभागार में आयुक्त, मनीष कुमार की अध्यक्षता में 26 नवंबर 2022 संविधान दिवस के अवसर पर भारत का संविधान के प्रस्तावना को सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा दोहराया गया तथा संविधान एवं नियम के अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को संविधान में अंकित प्रस्तावना का मूल्य समझाते हुए हमेशा संविधान एवं नियम के अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के लोगों की ओर से संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित एवं आत्मार्पित किया गया था। इस अवसर पर वरीय प्रभारी पदाधिकारी राजस्व राजेश कुमार, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी डॉ. महेश सिंह, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी संजीव कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन दरभंगा-1 एवं आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी गण उपस्थित थे।

दरभंगा जंक्शन भारत के वर्ल्ड क्लास जंक्शन में शामिल हो जाएगा – सांसद

November 26, 2022
Dbg

25.11.2022 (दरभंगा) : सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने अपनी उपलब्धि बताते हुए कहा की विगत दिनों उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर दरभंगा के विभिन्न रेल परियोजना में तेजी लाने का आग्रह किया था, जिसमे विश्वस्तरीय स्टेशन निर्माण प्रमुख विषय था। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि मुलाकात के दौरान ही रेल मंत्री ने संबंधित अधिकारी को कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित कर दिए थे। जिसके फलस्वरूप आरएलडीए एवं रेलवे के वरीय पदाधिकारी द्वारा बीते दिन सर्वे एवं मापी का कार्य पूर्ण कर लिया गया। नई दिल्ली में मंत्री से मुलाकात के पश्चात सांसद ने 22 नवंबर को हाजीपुर में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा से भी मुलाकात कर सर्वे कार्य प्रारंभ करने पर चर्चा किए थे। दरभंगा को अग्रणी पंक्ति का शहर बनाने का उनका सपना अब साकार हो रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब दरभंगा जंक्शन भारत के वर्ल्ड क्लास जंक्शन में शामिल हो जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को समस्त मिथिलावासियों की ओर धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि वह एक-एक कर दरभंगावासियों के हरेक सपना पूरा करने हेतु अथक प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा की तीन सौ करोड़ की लागत से दरभंगा जंक्शन का विकास एयरपोर्ट मॉडल के तर्ज पर होगा।

आगामी 45 वर्षों को ध्यान में रखकर दरभंगा जंक्शन का संपूर्ण सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एरिया और फुट ओवरब्रिज एरिया के सिस्टम मे बदलाव किया जाएगा। एयरपोर्ट के तर्ज पर अलग अलग प्रवेश और निकास द्वार का निर्माण किया जाएगा। वहीं प्रस्तावित तीन फ्लोर वाले इस स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर पैसेंजर का प्रवेश और निकास के अलावा पैसेंजर से जुड़े विभाग जैसे आरपीएफ, डीआरएस, यूटीएस आदि सहित पदाधिकारियों के कार्यालय होंगे। वही प्रथम तल पर सिर्फ रेलवे के कार्यालय होंगे। जबकि द्वितीय तल पर मॉडर्न मॉल के मॉडल पर यात्रियों के बैठने के लिए 72 मीटर चौड़ा लाउंज बनाया जाएगा। इसके अलावा इस फ्लोर पर फूडकोर्ट, एटीएम से लेकर एयरपोर्ट की तरह मौजूद सभी अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध रहेगा। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि यात्री सुविधा को मद्देनजर रखते हुए रेलवे स्टेशन के पूरब दिशा में लक्ष्मीसागर की ओर से भी स्टेशन का निर्माण किया जाएगा ताकि मुख्य दिशा से यात्रियों की भीड़ को कम किया जा सके और उस दिशा में रहने वाले लोगों को भी फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ट्रेन परिचालन को प्रभावित किए बिना 3 फेज में इस वर्ल्ड क्लास स्टेशन का निर्माण कार्य 02 साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि अत्याधुनिक विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन हेतु सर्वे का काम शुरू होते ही मिथिलावासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।

उच्चतर शिक्षा संस्थानों में उद्यमिता को बढावा देने हेतु पोस्टर जारी किया गया

November 26, 2022
Dbg

25.11.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन ने महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद् उच्चतर शिक्षा संस्थानों में उद्यमिता को बढावा देने हेतु पोस्टर जारी किया गया। उक्त अवसर पर डीएम ने उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार अन्तर्गत महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद् द्वारा किये जा रहे इस कार्यक्रम को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि कॉलेज स्तर पर अध्ययन करने वाले छात्र/छात्राओं के लिए यह एक ऐसा अवसर है, जिसमें वे अपने कॉलेज परिसर में स्वयं सहायता समूहों का निर्माण कर अपनी उद्यमशीलता एवं कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उद्यमिता और कारीगरी दोनों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक कॉलेज को छात्र स्वंय सहायता समूह (एस.एस.एच.जी) बनाना चाहिए। राष्ट्रीय उद्यमिता अन्तर्गत छात्र/छात्राओं के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ही आज विभिन्न तीन समूहों के लिए विभिन्न थीम यथा - ग्रामीण उद्यमिता गतिविधियों, सामाजिक उद्यमिता और सतत विकास गतिविधियों तथा व्यवसायिक शिक्षा और कौशल गतिविधियों पर आधारित पोस्टर जारी किया गया है, ताकि महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद् द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले मंच के माध्यम से अधिक से अधिक छात्र/छात्राएँ अपनी उद्यमिता एवं कौशन प्रदर्शन कर सकें।

उक्त अवसर पर महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद् के प्रोजेक्ट फैकल्टी स्मिता कुमारी एवं हनी कुमारी ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार अन्तर्गत महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद वस्तुतः देश भर में विश्वविद्यालय एवं स्वायत संस्थानों द्वारा पेश किये जाने वाले उच्च शिक्षा कार्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम इनपुट को बढ़ावा देता है। इसके साथ-साथ उच्च शिक्षण संस्थानों को व्यवहारिक ज्ञान, सामूहिकता, सामाजिक उत्तरदायित्वों, कौशल एवं व्यवसायिक शिक्षा, सतत विकास, स्वच्छता तथा ग्रामीण एवं सामाजिक उद्यमिता जैसे विषयों पर भी महत्वपूर्ण इनपुट उपलब्ध कराता है, ताकि ग्रामीण युवाओं को उनके कौशल विकास के जरिए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य व्यवसायिक शिक्षा - नई तालिम - अनुभवात्मक शिक्षा प्रकोष्ठ (VENTEL Cell) ग्रामीण उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ (RED Cell), सामाजिक उद्यमिता, स्वच्छता एवं ग्रामीण इंगेजमेंट प्रकोष्ठ (SESRE Cell) गठित करना, विद्यार्थियों में उद्यमिता/व्यवसाय की भावना विकसित करने हेतु छात्र स्वयं-सहायता समूह गठित करने पर बल देना, उच्च शिक्षण संस्थान मे उद्यमिता और व्यवसायिक (Vocational) शिक्षा की जरूरत पर बल देना है।

प्रोफेसर को मिली धमकी काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना, सभ्य समाज में इस तरह के कुकृत्य का कोई जगह नही है

November 26, 2022
Dbg

24.11.2022 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो० प्रेम मोहन मिश्रा सहित दो को जान से मारने की धमकी मिलना काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना और राज्य सरकार की नाकामी का एक उदाहरण मात्र है। उक्त बातें सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि प्रो० मिश्रा को रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से एक लिफाफा प्राप्त हुआ है जिसके अंदर धमकी भरा पत्र था लिखा है। जिससे प्रो० मिश्रा सहित उनका पूरा परिवार सदमे में है। सांसद ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के कुकृत्य का कोई जगह नही है। घटना में त्वरित कारवाई को लेकर सांसद डॉ ठाकुर ने जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बात कर दोषियों को चिन्हित कर तुरंत गिरफ्तार करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मिश्रा एवं उनके परिवार को जिला प्रशासन उचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए। सांसद डॉ ठाकुर ने चंदौना कॉलेज के प्रोफेसर और कलीगांव निवासी प्रो० आनंद ठाकुर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि विगत दुर्गा पूजा में अपराधियों ने उन्हें घर से बुलाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया, और लंबे इलाज के बाद उनका दुखद निधन हो गया।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि दरभंगा आतंकी का पनाहगार बनता जा रहा है। वर्ष 2006 में मुम्बई की लोकल ट्रेन बम विस्फोट में सिमी का हाथ था और संगठन के कई लोग दरभंगा से भी गिरफ्तार हुए थे। इसी प्रकार हैदराबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट में इंडियन मुजाहिदीन संगठन का नाम आया और समस्तीपुर का रहने वाला तहसीन गिरफ्तार हुआ था। देश के विभिन्न जगहों में हुए बम विस्फोट में भी कथित संलिप्तता के आरोप में एक दर्जन लोग जो इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े हुए पाए गए, जिनकी दरभंगा से गिरफ्तारी हुई थी। उस वक्त एनआईए की जांच में भी यह बात सामने आई थी कि इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक सदस्य कफील अहमद,आंतकवादी यासीन भटकल आतंकवाद का प्रशिक्षण देने के लिए दरभंगा को ही चुना था।

दरभंगा रेलवे स्टेशन को अपग्रेडेशन स्टेशन बनाने हेतु वरीय पदाधिकारीयों एवं संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

November 26, 2022
Dbg

24.11.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में दरभंगा रेलवे स्टेशन को अपग्रेडेशन स्टेशन बनाने हेतु भारत सरकार के प्रस्ताव पर रेलवे के वरीय पदाधिकारीयों एवं संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रभारी नगर आयुक्त-सह-उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, यातायात उपाधीक्षक के प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से संभावित प्रोजेक्ट का पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण दिखाया गया, जिसके आलोक में रेलवे जंक्शन के सामने वाली सड़क को 16 मीटर चौड़ीकरण करने, जिला परिषद की दुकान को हस्तांतरित कराने, साथ-साथ हराही तलाब को सौंदर्यीकरण करने, म्यूजियम गोमती के पास प्रस्तावित आर.ओ.बी का कार्य शीघ्र कराने एवं अतिक्रमण हटाने आदि के बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई। रेलवे के वरीय पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस कार्य को हर हाल में अगले तीन माह के में प्रारंभ किया जाना है, जिसके आलोक में डीएम द्वारा संबंधित पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय द्वारा भारतीय रेलों पर स्थित कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों को मेजर अपग्रेडेशन हेतु चुना गया है। इस इस सूची में दरभंगा दरभंगा स्टेशन को भी नामित किया गया है। RLDA (रेल भूमि विकास प्राधिकरण) द्वारा इस स्टेशन के पुनर्विकास हेतु मास्टर प्लान, प्राक्कलन और डी.पी.आर. तैयार करने हेतु विस्तृत सर्वेक्षण कराया जा चुका है।

आर्किटेक्ट द्वारा ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसकी फिजी बिलिटी जाँच एवं भौगोलिक सत्यापन हेतु अपर मंडल रेल प्रबंधक - 2 समस्तीपुर मनीष शर्मा के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों की टीम तथा RLDA की टीम ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय रेल पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के साथ भी विस्तृत चर्चा की गयी और उनके भी सुझाव लिए गये। प्रस्तावित मास्टर प्लान के तहत इस स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग Arrival concourse और Departure cancourse बनाया जाएगा। अगले 45 वर्ष में यात्रियों की संख्या में होने वाली वृद्धि को देखते हेतु 72 मीटर चौड़ा Departure Concourse बनाया जाएगा। इसके साथ ही सभी यात्रियों को प्रतीक्षा हेतु बैठने की व्यवस्था और खान-पान को सारी सुविधाएँ इसी comcourse लेवल पर उपलब्ध करायी जाएगी।आगमन वाले यात्रियों के लिए दोनों छोर पर अलग Concourse (FoB) का प्रावधान होगा। प्रत्येक Concourse पर आने-जाने हेतु लिफ्ट, सीढ़ी, एस्केलेटर का प्रावधान होगा। स्टेशन के पूर्वी क्षेत्र में भी नया स्टेशन भवन और सर्कुलेटिंग एरिया सहित टिकट खिड़की इत्यादि निर्माण किया जाएगा। कुल मिलाकर इस परियोजना पर 300 करोड़ रूप का व्यय होने का अनुमान है, मास्टर प्लान अनुमोदन के बाद ही सही प्राक्कलित राशि ज्ञात हो सकेगी।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।