July 29, 2020

28.07.2020 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा आज नगर सिटी एसपी योगेंद्र कुमार के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया तथा सड़क किनारे विस्थापित लोगों से मुलाकात की गयी। गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार सभी बाढ़ पीड़ितों से अनुरोध किया जा रहा है कि वह सड़क किनारे ना रहकर पंचायतों में बनाए गए आश्रय स्थलों में शरण लें। डीएम ने कहा कि केवटी प्रखंड के कोयला स्थान में आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत की सूचना अत्यंत दुःखद है।
कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल को जगह-जगह बैरिकेडिंग का भी निर्देश दिया गया है। पूर्व में ही एनएच 527 पर शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए वन-वे लागू करा दिया गया है तथा अन्य जगहों पर भी बैरिकेडिंग तथा ड्रम के माध्यम से सुरक्षा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहकर किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। डीएम द्वारा मृतकों के परिजन को 08 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। डीएम द्वारा बहादुरपुर एवं हनुमाननगर अंचल के निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी को बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य, पॉलिथीन शीट्स का वितरण, सामुदायिक रसोई का संचालन आदि नियमित रूप से जारी रखने का निर्देश दिया गया ।
July 29, 2020
27.07.2020 (दरभंगा) : डीएमसीएच में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के वर्तमान संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन दरभंगा की ओर से एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो प्रतिदिन राउंड दी क्लॉक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। उक्त नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272-252024 है। उक्त दूरभाष पर शिकायत सुझाव एवं जानकारी के आदान-प्रदान हेतु संपर्क किया जा सकता है।
July 26, 2020

26.07.2020 (दरभंगा) : डीएम त्यागराजन एसएम के निर्देश के आलोक में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बहादुरपुर अंचल के 34 स्थलों पर आज से कम्युनिटी किचन (सामुदायिक रसोई) प्रारंभ किया गया है, जिन विद्यालयों में सामुदायिक रसोई चलाने का आदेश जारी किया गया है उनके नाम निम्नलिखित हैं: प्राथमिक विद्यालय गंगिया, मध्य विद्यालय कपछाही, मध्य विद्यालय पड़री, मध्य विद्यालय मेकना, प्राथमिक विद्यालय सिमरा, नव0प्रा0वि0 गेहुँमी, प्राथमिक विद्यालय धनैला, प्राथमिक विद्यालय चांडी, मकतब, उ0म0वि0 टेऊँगा, प्राथमिक विद्यालय रामपुर, म0वि0वासुदेवपुर, प्रा0वि0 मुठवासी, प्राथमिक विद्यालय तेलिया पोखर, प्राथमिक विद्यालय चक गनौली, प्राथमिक विद्यालय कोठिया, प्रथम मध्य विद्यालय तारालाही, मध्य विद्यालय गनौली, मध्य विद्यालय मनियारी, मध्य विद्यालय लाल शाहपुर, प्राथमिक विद्यालय जलवार, मध्य विद्यालय सिमरा, मध्य विद्यालय कमरौली, प्राथमिक विद्यालय गेहुंमी, मध्य विद्यालय तरौनी, प्राथमिक विद्यालय एकमी (बल्लोपुर),मध्य विद्यालय शोभन, प्राथमिक विद्यालय छपरामठ, मध्य विद्यालय डगरशाम, प्राथमिक विद्यालय शाहजहां टोल,परड़ी, प्राथमिक विद्यालय रामपुर रामदेव टोल एकमी, प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया (ओझौल), मदरसा धरनीपट्टी एवं मध्य विद्यालय शहिला पिंगी। बहादुरपुर अंचल के उपरोक्त विद्यालयों में कोविड-19 से सुरक्षा व बचाव के मद्देनजर सभी किचन कर्मियों को मास्क लगाकर तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खाना बनाने एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाना खिलाने का निर्देश जारी किया गया है।
July 26, 2020

25.07.2020 (दरभंगा) : आपदा प्रबंधन शाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि दरभंगा जिला के 12 प्रखंडों के कुल 131 पंचायत बाढ़ प्रभावित हैं, जिनमें 88 पंचायत पूर्णतः एवं 43 पंचायत अंशतः प्रभावित हैं, जिनमें 413 गांव के 83173 परिवार प्रभावित हुए हैं। सभी प्रभावित स्थानों पर प्रभावित व्यक्तियों के लिए सामुदायिक रसोई चलाकर भोजन की व्यवस्था कराई गयी है। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित 271 गांवों में सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है, जिनमें 71212 व्यक्ति सुबह शाम भोजन कर रहे हैं। आवश्यकतानुसार पॉलीथिन शीट्स का वितरण किया जा रहा है अभी तक 10934 पॉलिथीन शीट वितरण किया जा चुका है इसके अतिरिक्त संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को प्रभावित क्षेत्रों की जरूरत के हिसाब से मांग भेजने का भी निर्देश दिया गया। वैसे बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों जहाँ सूखा एवं ऊंचा स्थान नहीं मिलने के कारण सामुदायिक रसोई का संचालन नहीं हो सकता है वहाँ सूखा खाद्य पैकेट का वितरण करवाया जा रहा है। आज 3000 सूखा फ़ूड पैकेट का वितरण करवाया गया है एवं अन्य प्रखंडों से जिला भंडार गृह से आवश्यकता अनुरूप पैकेट्स मांगने एवं वितरित करने का निर्देश दिया गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं राहत कार्यों के लिए 243 निजी नाव एवं 39 सरकारी नाव कुल 272 नाव चलवाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की तीन टीमें लगायी गयीं हैं, जिनमें 90 व्यक्ति 17 मोटर वोट के साथ तैनात किए गए हैं, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार रेकी कर बचाव एवं राहत कार्य कर रहे हैं। अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी ने एनडीआरएफ टीम के साथ सिंहवाड़ा अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मोटर बोट से भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं हनुमान नगर, केवटी, सिंहवाड़ा सहित सभी बाढ़ प्रभावित अंचलों में मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य जांच की गयी तथा उन्हें निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गयी। बहेड़ी के आथर उतरी पंचायत के केवराकोट के समीप जीवछ नदी में तथा सिरनिया- सिरसिया तटबंध में बाढ़ निरोधक कार्य कर पानी के बहाव को पूर्णतया रोका गया।
July 26, 2020

25.07.2020 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की पहल पर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आज दरभंगा हवाई अड्डा पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का आगमन हुआ। डीएम की निगरानी में आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा द्वारा उन्हें 1050 राशन पैकेट उपलब्ध कराया गया। भारतीय वायुसेना के जवान हेलीकॉप्टर लेकर कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं केवटी अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे, तथा चारों ओर से पानी में घिरे क्षेत्रों में राशन का पैकेट गिराकर बाढ़ प्रभावित लोगों को सुखा राशन उपलब्ध कराया गया। जिसमें कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सुघराईन गांव में 200 पैकेट, तिलकेश्वर गांव में 250 पैकेट एवं केवटी प्रखंड के बगडीहा गांव में 300 पैकेट तथा चक्कर गांव में 300 पैकेट गिराकर ग्रामीणों को सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। इस पूरे राशन पैकेट वितरण के दौरान डीएम स्वयं हेलीकॉप्टर में उपस्थित थे तथा साथ ही साथ उन्होंने वहाँ के प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। डीएम श्री त्यागराजन द्वारा बताया गया कि कल दरभंगा सदर अंचल और सिहवाड़ा अंचल के पानी से घिरे क्षेत्रों में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सूखा राशन का पैकेट बाढ़ प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा।