DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया

August 06, 2020
Dbg

05.08.2020 (दरभंगा) : बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा आज हवाई सर्वेक्षण कर दरभंगा जिला के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया गया। इसके उपरांत उन्होंने दरभंगा सदर प्रखंड के शिशो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय, मखनाही में आवासित बाढ़ प्रभावित परिवारों के भोजन, आवासन, चिकित्सा व कोरोना से बचाव की व्यवस्था का अवलोकन किया। आवासित स्थल भ्रमण के दौरान डीएम डॉ त्यागराजन एस.एम ने सीएम को बताया कि मध्य विद्यालय मखनाही के कुल 8 कमरों, जिनमें भू-तल के 6 एवं ऊपरी तल के 02 कमरे सम्मिलित हैं, में 14 बाढ़ प्रभावित परिवार के 56 लोग आवासित हैं। इनके लिए दोनों जून का भोजन, पेयजल, शौचालय, बिस्तर, प्रकाश, पंखा, चिकित्सा एवं साफ सफाई की सारी व्यवस्था की गई है।

सीएम श्री नितीश कुमार ने हॉल में प्रवेश कर हाथ धोने की मशीन को देखा जो बाढ़ प्रभावित भोजन करने वाले लोगों के हाथ धोने के लिए बिहार सेवा समिति, दरभंगा व यूनिसेफ के द्वारा लगवाया गया है। मशीन में पैर से पुश कर हैंडवाश करने की व्यवस्था की गयी है। जिसमे बाएं पैर से पुश करने पर हैंडवाश लिक्विड निकलता है तथा दाएं पैर से पुश करने पर पानी निकलता है। इस तरह आराम से हाथ को धोया जाता है। डीएम ने मशीन के संबंध में सीएम को जानकारी दी। इस दौरान मध्य विद्यालय के हॉल में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना खिलाया जा रहा था, जिसका अवलोकन सीएम ने किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों से खाने के बारे में भी पूछा। विद्यालय का भ्रमण कर सभी 8 कमरों में आवासित लोगों के लिए की गयी व्यवस्था का अवलोकन किया तथा आवासित लोगों से हालचाल पूछा। उन्होंने अपने हाथों से आवासित बच्चों को बिस्किट प्रदान किया। भूतल के बरामदा में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में प्रदत्त सुविधाओं के संबंध में भी उपस्थित चिकित्सकों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने प्रधान सचिव,आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिलाधिकारी दरभंगा को कई निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कोरोना को लेकर कि ऑनलाइन बैठक, कोविड-19 जाँच की दर बढ़ाने को दिए निर्देश

August 06, 2020
Dbg

05.08.2020 (दरभंगा) : मुख्य सचिव, बिहार दीपक कुमार ने कोविड-19 कोरोना को लेकर ऑनलाइन बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रधान सचिव, स्वास्थ्य को कहा कि कोरोना की जाँच रिपोर्ट में 24 घंटे से ज्यादा नहीं लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैसे जिले जिनका पॉजिटिवीटी रेट अधिक है, वहाँ आर.टी.पी.सी.आर. जाँच की दर बढ़ायी जाए। अभी जितना लक्ष्य दिया गया है, उसका तीन गुणा जाँच करायी जाए। उसी लक्ष्य के अनुसार तीन गुणा सेंपल भी कलेक्शन किया जाए। उन्होंने कहा की सभी संबंधित जिलाधिकारी प्रखण्डवार लक्ष्य निर्धारित करें। हर दो दिन के बाद एक दिन आर.टी.पी.सी.आर. जाँच के लिए सैंपल कलेक्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि 07 दिनों के अन्दर कंटेनमेंट जोन के अन्दर पड़ने वाले सभी घरों का शत्-प्रतिशत् जांच करा ली जाए। गौरतलब है कि कंटेनमेंट जोन के अन्दर लगभग 25 घर पड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि जो भनरेबुल ग्रुप के लोग हैं, उनके यहाँ स्वास्थ्य कर्मी का प्रतिदिन भ्रमण होना चाहिए। मुख्य सचिव ने प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग को इस आदेश को सभी जिलों में शीघ्र लागू कराने के निर्देश दिए। प्रधान सचिव,स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि वर्तमान में प्रतिदिन 04 हजार आर.टी.पी.सी.आर. एवं 4400 ट्रूनेट जाँच कराई जा रही है। रेपिड एंटीजन टेस्ट के लिए किट्स की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन 15 से 20 हजार कोविड-19 की जाँच कराई जा रही है। बड़े जिलों में आर.टी.पी.सी.आर. की जाँच बढ़ा दी जाएगी।

टेली मेडिसिन सेन्टर एवं 100 बेड वाला डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर की हुई शुरुआत

August 06, 2020
Dbg

05.08.2020 (दरभंगा) : स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा जिला स्कूल के परीक्षा भवन के दूसरे तल पर नवस्थापित टेली मेडिसिन सेन्टर की शुरुआत स्वंय कोविड-19 के तीन मरीजों के साथ वार्ता कर किया गया। कोविड-19 के होम क्वारंटाइन मरीज सत्येन्द्र एवं नीरज ने बताया कि कोरोना की जाँच में वे पॉजिटिव आए हैं तथा होम क्वारंटाइन में है। उनकी तबीयत ठीक है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उन्हें दवा का किट्स दिया गया है तथा स्वास्थ्य कर्मी भी हाल-चाल पुछने आते रहते हैं। प्रधान सचिव ने पूछा कि घर में और भी कोई पॉजिटिव हैं, तो नीरज ने बताया कि उनके पिताजी भी पॉजिटिव हैं, लेकिन उनकी भी तबीयत ठीक है और वे भी होम क्वारंटाइन में हैं। इसके उपरांत परीक्षा भवन के ही तीसरे तल पर नवस्थापित 100 बेड वाला डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर के 02 आइसोलेशन वार्ड का उद्घाटन क्रमशः फीता काटकर प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार एवं आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा के द्वारा किया गया। उद्घाटन के उपरांत प्रधान सचिव ने हेल्थ सेन्टर में लगाये गए बेड, ऑक्सीजन सिलिण्डर का निरीक्षण किया, डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम ने बताया कि दोनों आइसोलेशन वार्ड में कुल 100 बेड लगाये गए हैं, जिनमें प्रत्येक बेड के साथ ऑक्सीजन सिलिण्डर की सुविधा दी गई है। यहाँ कोरोना मरीज को सारी सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., सहायक समाहर्त्ता सुश्री प्रियंका रानी, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा सहित तमाम संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

अनलॉक-3 संबंधी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश

July 31, 2020
Dbg

31.07.2020 (दरभंगा) : गृह मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को रोकथाम के लिए दिनांक 31 अगस्त 2020 तक प्रभावी आदेश निर्गत किए गए हैं। उक्त आदेश के आलोक में वर्तमान स्थिति की समीक्षोपरांत गृह विभाग, बिहार सरकार के द्वारा दिनांक 30 जुलाई 2020 को जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय एवं नगर निकाय क्षेत्र के लिए दिनांक 01 अगस्त 2020 से 16 अगस्त 2020 तक की अवधि के लिए निम्नांकित प्रभावी दिशा निर्देश निर्गत किया गया है।

01. भारत सरकार एवं बिहार सरकार के कार्यालय, स्वास्थ्य/ अधीनस्थ कार्यालय तथा लोक उपक्रम का कार्यालय अपने स्वीकृत कार्यबल के 50% कर्मी के साथ कार्यरत रहेंगे। केवल रक्षा, केंद्रीय सशस्त्र बल, कोषागार, जनपयोगी (पैट्रोलियम/ एलपीजी/सीएनजी),आपदा प्रबंधन, ऊर्जा उत्पादन एवं ट्रांसमिशन इकाई, डाकघर, एनआईसी, प्रारंभिक चेतावनी एजेंसी संपूर्ण पूरे स्वीकृत बल के साथ कार्यरत रहेंगे।

02. राज्य सरकार के कार्यालय :- क) पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी, सिविल डिफेंस, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन एवं कारा। ख) जिला प्रशासन एवं कोषागार, सूचना तकनीकी सेवाएं एवं बेल्ट्रॉन द्वारा समर्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग। ग) विद्युत, जलापूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, आपूर्ति, जल संसाधन, कृषि एवं पशुपालन। घ) सभी नगर निकाय। च) वन एवं पर्यावरण विभाग तथा उनके द्वारा स्थापित कार्यालय। छ) समाज कल्याण विभाग तथा उनके द्वारा स्थापित कार्यालय। झ) राज्य विधानमंडल एवं उनके अधीनस्थ कार्यालय तथा विधानमंडल सत्र। नोट - न्यायिक कार्य से संबंधित कार्यालय पटना उच्च न्यायालय प्रशासन द्वारा निर्गत दिशा निर्देश के अनुरूप कार्य करेंगे।

3. सभी निजी एवं सरकारी अस्पताल एवं सभी संबंधित चिकित्सा संस्थान (उत्पादन एवं वितरण इकाई साहित) यथा - डिस्पेंसरी, चिकित्सा उपकरण की दुकानें, प्रयोगशाला, क्लिनिक, नर्सिंग होम एवं एंबुलेंस आदि का संचालन सभी चिकित्सा कर्मी, नर्स, पारा मेडिकल कर्मियों के आवागमन एवं अस्पताल में आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने हेतु जरूरी वाहनों का संचालन अनुमान्य होगा। पशु चिकित्सा से संबंधित सेवा एवं प्रतिष्ठानों का संचालन भी अनुमान्य होगा।

4. निजी कार्यालयों में 50% कर्मी की उपस्थिति के साथ कार्य संचालन अनुमन्य होगा।
5. निम्नांकित अपवादों को छोड़कर सभी निजी एवं व्यवसायिक गतिविधि समान्यतया जारी रहेगी। क) शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे। ख) रेस्टोरेंट/ ढ़ावा/भोजनालय से खाना होम डिलीवरी एवं घर ले जाने की अनुमति होगी। ग) दुकानें एवं मार्केट्स 10:00 बजे पूर्वाहन 6:00 बजे संध्या तक खुली रहेगी।

6. निम्नांकित अपवादों को छोड़कर सभी परिवहन सेवाएं बंद रहेगी। क) नागरिक उड्डयन एवं रेल मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार रेल एवं वायु सेवा चालू रहेगी। ख) टैक्सी, ऑटो रिक्शा बिहार भर में। ग) केवल अनुमान्य गतिविधियों के लिए निजी वाहन का उपयोग। घ) सामानों के परिवहन तथा गोदामों में लोडिंग एवं अनलोडिंग अनुमान्य होंगे। ड़) सभी सरकारी वाहन एवं सरकारी कर्मियों को ले जाने वाले निजी वाहनों का परिचालन उनके कार्यालय पहचान पत्र के आधार पर अनुमान्य है। च) सभी अत्यावश्यक सेवा प्रदाताओं को घर से उनके कार्यस्थल पर जाने की अनुमति रहेगी।

7. निर्माण कार्य से संबंधित सभी गतिविधियों एवं निर्माण कार्य से संबंधित दुकानों का संचालन अनुमान्य होगा।

8. कृषि कार्य से संबंधित सभी गतिविधियां एवं कृषि कार्य से संबंधित दुकानों का संचालन अनुमान्य होगा।

9. सभी शैक्षणिक, प्रशिक्षण, रिसर्च कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा की अनुमति रहेगी।

10. सभी पूजा स्थल आम जनों के लिए बंद रहेंगे इसी प्रकार किसी प्रकार के धार्मिक समूह के एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी।

11. पार्क एवं जिमनैजियम को छोड़कर सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन का अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम/सामूहिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं रहेगी।

12. अत्यावश्यक गतिविधियों को छोड़कर रात्रि 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक आम लोगों के परिचालन प्रतिबंधित रहेंगे।

13. कोविड-19 के संक्रमण को रोकथाम के लिए निर्गत राष्ट्रीय दिशा निर्देश दिनांक 29 जुलाई 2020 की अनुसूची-01 यथावत लागू होंगे।

14. उपरोक्त निर्देशों के साथ गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अनलॉक-3 संबंधी दिशा-निर्देश भी शत-प्रतिशत पूरे जिले में लागू रहेगी।

उक्त के आलोक में जिला पदाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना अध्यक्ष दरभंगा जिला को उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा को इस आदेश का प्रचार प्रचार सुनिश्चित करने को कहा गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा/नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा इस आदेश अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से निर्देशित करेंगे।

कोविड-19 कोरोना की रोकथाम को लेकर सीएम ने की ऑनलाइन बैठक

July 31, 2020
Dbg

31.07.2020 (दरभंगा) : कोविड-19 कोरोना की रोकथाम के लिए बिहार के विभिन्न जिलों के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में की गई व्यवस्था का सीएम नीतीश कुमार द्वारा ऑनलाइन बैठक किया गया। उक्त बैठक में प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना, गया, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मुंगेर के प्रमुख मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों के लिए विशेष आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गयी है, जिनका ऑनलाइन अवलोकन कराया जाएगा तथा वहाँ के डीएम द्वारा कोविड-19 सुरक्षा व बचाव के लिए किए जा रहे टेस्टिंग एवं इलाज की व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। प्रधान सचिव द्वारा बताया गया कि 30 जुलाई को बिहार में 22742 लोगों की जाँच की गई है। यहाँ के हॉस्पिटल में बेड की संख्या बढ़ाई गई है, वेंटीलेटर की संख्या बढ़ाई जा रही है। वर्तमान में बी टाइप के 9484 एवं डी टाइप के 6826 ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में उपलब्ध हैं। अब प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना जाँच की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जो लोग भी इच्छुक हैं वे कोरोना की जांच पीएचसी में करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के अंत तक मरीजों के प्रतिशत को घटाकर 5 से 6 प्रतिशत पर लाना है। और निश्चित रूप से अगले कुछ सप्ताह में कोरोना मरीजों की संख्या बहुत कम हो जाएगी।

जिलों में मरीजों के इलाज की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है, हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता को बढ़ाया जा रहा है। इसके उपरांत बारी-बारी से सभी जिलों के डीएम द्वारा अपने अपने जिले में कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए की गई व्यवस्था एवं कोरोना टेस्टिंग की जानकारी दी गई। डीएम डॉ0 त्यागराजन एस. एम द्वारा बताया गया कि दरभंगा जिले में अबतक 16065 लोगों की जांच कराई गई है, जिनमें 814 पॉजीटिव केस मिले हैं। जिले का पॉजिटिविटी रेट 5% है। वर्तमान में 281 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 226 होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा में लक्ष्य के अनुरूप जाँच की जा रही है। जाँच में शहरी क्षेत्र के 8 से 9% लोग कोरोना के पॉजिटिव मिल रहे हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 3 से 4% कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। कांटेक्ट में 7% तथा हाट बाजार में 3% लोग जांच में पॉजिटिव मिल रहे हैं।

डीएम श्री त्यागराजन ने बताया कि जिले के 18 पीएचसी, 5 शहरी पीएचसी एवं बेनीपुर सब डिविजनल हॉस्पिटल में कोरोना टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही 100 बेडेड डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर चालू हो जाएगा, जहां टेलीमेडिसिन की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। डीएमसीएच में बेड एवं वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध हैं। वर्तमान में 7 बेड में वेंटिलेटर एक्टिव है। जिले में 1047 बेड व 441 ऑक्सिजन सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध है, और 250 ऑक्सीजन सिलेंडर 4 दिनों में प्राप्त हो जाएगा। रेलवे कोच के 320 बेड, बेनीपुर सब डिविजनल अस्पताल में 55 बेड तथा बिरौल सहित 4 पीएचसी में भी बेड की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कोरोना टेस्ट के लिए आयोजित शिविर में 360 लोगों की जांच कराई गई थी, जिनमें 12 पॉजीटिव केस मिले हैं, जिन्हें डीएमसीएच में इलाज के लिए लाया गया है।

होम आइसोलेशन में रहने वाले को एडवाइजरी, दवा किट्स इत्यादि दिया जा रहा है साथ ही समय-समय पर कॉल करके उनका हालचाल लिया जा रहा है। सीएम नितीश कुमार द्वारा बाढ़ प्रभावित जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तथा आपदा राहत केंद्र में भी अधिक से अधिक कोरोना की जांच कराने के निर्देश दिए गए। इस ऑनलाइन बैठक में सहायक समाहर्ता प्रियंका रानी द्वारा डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में की गयी व्यवस्था का ऑनलाइन अवलोकन कराया गया। वहाँ के एम्बुलेंस, रिसेप्शन काउंटर, पीपीई किट्स में उपलब्ध डॉक्टर एवं अटेंडेंट, आइसोलेशन वार्ड के बेड एवं बेड में लगे वेंटिलेटर को दिखलाया गया। ऑनलाइन बैठक में आयुक्त दरभंगा प्रमंडल मयंक बरबड़े, पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा अजिताभ कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।